ध्वाल के छात्रों ने कुश्ती में चार गोल्ड और जूडो में 6 गोल्ड मेडल जीते

--Advertisement--

सुंदरनगर – अजय सूर्या

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बाल सुंदर नगर में चल रहे जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला ध्वाल के छात्रों ने कुश्ती में चार गोल्ड मेडल झटके और जूडो में 6 गोल्ड मेडल जीते।

कुश्ती प्रतियोगिता में चार और जूडो प्रतियोगिता में 6 छात्रों का राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयन हुआ है।
कुश्ती प्रतियोगिता में 57 किलोग्राम भार में नितिन ने सिल्वर मेडल 61 किलोग्राम भार में अक्षित ने ब्रॉन्ज मेडल 65 किलोग्राम भार में हिमांशु ने गोल्ड मेडल 70 किलोग्राम भार में गगन चंदेल ने गोल्ड मेडल 74 किलोग्राम भर में रोहित ने गोल्ड मेडल 79 किलोग्राम भार में सिद्धार्थ ठाकुर ने गोल्ड मेडल जीता।

जूडो प्रतियोगिता में 45 किलोग्राम भार में अभिषेक ने गोल्ड मेडल 50 किलोग्राम भार में नितिन ने गोल्ड मेडल 55 किलोग्राम भार में कीर्तन ने ब्रॉन्ज मेडल 60 किलोग्राम भार में अक्षित ने ब्रॉन्ज मेडल 65 किलोग्राम भार में हिमांशु ने गोल्ड मेडल 70 किलोग्राम भार में गगन चंदेल ने गोल्ड मेडल 81 किलोग्राम भार में सिद्धार्थ ठाकुर ने गोल्ड मेडल 90 किलोग्राम भार में रोहित ने गोल्ड मेडल जीता।

बच्चों के इस शानदार प्रदर्शन के लिए स्कूल की प्रधानाचार्य बबीता गुप्ता, शारीरिक शिक्षक वीरेंद्र भारद्वाज, प्रवक्ता अरुण शर्मा, शिक्षक अरुण शर्मा, कमलेश कुमार ,सोमनाथ शर्मा, और कोच रूप सिंह ठाकुर ने बच्चों को शुभकामनाएं दी और अपना आशीर्वाद दिया।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

20 मार्च को द्रोणाचार्य कॉलेज में लगेगा “रक्त महादान” शिविर

20 मार्च को द्रोणाचार्य कॉलेज में लगेगा “रक्त महादान”...

नॉर्थ इंडिया पावरलिफ्टिंग 2026 में सोहबित राजपूत ने जीता रजत पदक

नॉर्थ इंडिया पावरलिफ्टिंग 2026 में सोहबित राजपूत ने जीता...