हिमखबर – डेस्क
हिमालयन आईटीआई लग बलियाना में मारुति सुजुकी गुरुग्राम मानेसर प्लांट में पदों को भरने के लिए 11 अक्तूबर को कैंपस साक्षात्कार का आयोजन किया जाएगा। इसमें 2000 आईटीआई पास युवाओं को नौकरी का मौका मिलेगा। कंपनी की ओर से चयनित युवाओं को प्रति माह 27,890 रुपये वेतन दिया जाएगा।
आईटीआई के प्रधानाचार्य आनंद कुमार का कहना है कि इसमें वही युवा भाग ले सकते हैं, जिनकी आयु 18 से 26 वर्ष के बीच में है। इनमें फिटर, मोटर मेकेनिक व्हीकल, मशीनिस्ट, ट्रैक्टर मेकेनिक, वेल्डर, पेंटर, टर्नर डीजल मेकेनिक ट्रेड में पास भाग ले सकते हैं।
इसके लिए कंपनी की तरफ से 11 अक्तूबर को हिमालयन आईटीआई में लिखित परीक्षा ली जाएगी और 12 अक्तूबर को मौखिक परीक्षा होगी। लिखित तथा मौखिक परीक्षाओं में भाग लेने से पहले सभी युवाओं को इस लिंक पर रजिस्ट्रेशन करना अनिवार्य है।
https://www.marutisuzukiii.com/ बिना रजिस्ट्रेशन के कोई भी अभ्यर्थी परीक्षा में नहीं बैठ सकता। इसके अतिरिक्त कंपनी की तरफ से विशेष सुविधा के रूप में खाना व वर्दी दी जाएगी। प्रत्येक विद्यार्थी वांछित प्रमाण पत्र साथ लेकर सुबह 9 बजे से पहले आईटीआई के प्रांगण में पहुंचना सुनिश्चित करें।

