धर्मशाला: एमसीए विभाग में नए छात्रों के स्वागत में “पार्टी पैराडाइज़” 2023 का आयोजन

--Advertisement--

धर्मशाला – सतीश सूद 

आज एमसीए विभाग में नए छात्रों का स्वागत करने के लिए फ्रेशर पार्टी “पार्टी पैराडाइज़” 2023 का आयोजन किया गया।

इस अवसर पर डॉ सरजीवन कटोच, प्रिंसिपल गवर्नमेंट पीजी कॉलेज धर्मशाला, समन्वयक एमसीए और बीटेक , एचओडी एमसीए और सभी शिक्षण स्टाफ उपस्थित रहे ।

इस दौरान लोकगायक सुनील राणा, शिवानी, पंकज शर्मा ने भी अपनी उपसथि दर्ज करवायी और सभी छात्रों को प्रेरित किया।

इस अवसर पर डॉ. पवन ठाकुर, विभागाध्यक्ष एमसीए, ने सभी छात्रों का स्वागत और अभिनंदन किया और उनके एमसीए परिवार के साथ जुड़ने पर अपनी खुशी व्यक्त की।

इस अवसर पर डॉ. वत्स समन्वयक एमसीए, ने बताया की इस फ्रेशर्स पार्टी का उदेस्य नए छात्रों का सभी छात्रों और शिक्षकों के साथ तालमेल बिठाना, आपस में मिलना और अपनेपन की भावना को बढ़ाना है।

इस अवसर पर छात्रों की ओर से रैंप वॉकिंग, ग्रुप डांस, सोलो डांस आदि रंगराग कार्यक्रमों का प्रस्तुतिकरण किया गया।

इस अवसर पर छात्रों को मिस्टर ऑल राउंडर, मिस ऑल राउंडर , मिस्टर पर्सनैलिटी , मिस पर्सनैलिटी , मिस्टर फरैशर , मिस फरैशर के टैग्स से समन्नित किया गया।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल के निजी-सरकारी स्कूलों पर शिकंजा, शिक्षा विभाग ने जारी किए आदेश

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के कई निजी स्कूलों सहित सरकारी...