नूरपुर अस्पताल पर खर्च होंगे एक करोड़ दो लाख

--Advertisement--

नूरपुर – स्वर्ण राणा

सिविल अस्पताल नूरपुर मे रोगी कल्याण समिति की अहम बैठक सम्पन्न हुई। रोगी कल्याण समिति के चेयरमैन एसडीएम गुरसिमर सिंह की अध्यक्षता मे इस बैठक का आयोजन हुआ। इस बैठक में मुख्यतिथि के रूप मे नूरपुर के विधायक रणवीर सिंह निक्का ने शिरकत की। बैठक मे सभी विभागों के कर्मचारी व रोगी कल्याण समिति के सदस्य मौज़ूद रहें।

बैठक मे एमएस डॉक्टर नीरजा गुप्ता ने रोगी कल्याण समिति के पिछले बर्ष हुए लेखा जोखा के बारे मे जानकारी दी। उन्होंने 2023-24 का बजट के बारे मे भी चर्चा की। रोगी कल्याण समिति का बजट 1 करोड़ 2 लाख 80 हज़ार का सर्व सहमति से पास किया गया।

वहीं नूरपुर के विधायक रणवीर सिंह निक्का ने जानकारी देते हुए बताया की नूरपुर सिविल अस्पताल मे डॉक्टर्स की कमी क़ो हल करने की कोशिश की जाएगी। उन्होंने कहा की नूरपुर अस्पताल मे किसी भी जरूरत क़ो वो प्रमुखता से उठाएगे।

मेडिकल कॉलेज क़ो खोलने के प्रश्न पर उन्होंने मिडिया क़ो कहा कि मेडिकल कॉलेज क़ो खोलने के लिए तत्पर हैं और विधायक दल की बैठक मे ये मुद्दा रख चुके हैं। इसके इलावा वे दिल्ली मे भी मेडिकल कॉलेज खोलने बारे चर्चा करेंगे ओर कॉलेज क़ो खोलने की मांग करेंगे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

नशा तस्कर की अवैध संपत्ति पर चला बुलडोजर, सरकारी भूमि पर कब्जा कर बनाया था घर

हिमखबर डेस्क नशीले पदार्थों के अवैध नेटवर्क के खिलाफ जीरो...

चालक की लापरवाही से बस से गिरी महिला, सिर में आई गंभीर चोट…PGI तक चला इलाज; अब दर्ज हुआ केस

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर सदर थाना पुलिस ने...

श्री श्री रविशंकर से मिले सुक्खू, प्राकृतिक खेती और बेसहारा गौवंश के संरक्षण पर हुई चर्चा

हिमखबर डेस्क मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने आज बेंगलुरु में...