कांगड़ा: राष्ट्रीय सेवा योजना इकाइयों द्वारा मुख्यमंत्री राहत कोष में किया गया दान

--Advertisement--

कोटला – स्वयंम

जिला कांगड़ा से संबंधित राष्ट्रीय सेवा योजना इकाइयों के द्वारा हिमाचल में आई प्राकृतिक आपदा से राहत हेतु मुख्यमंत्री राहत कोष के लिए कुल एकत्रित की गई 815035/- धनराशि को स्पेशल सेक्रेटरी पंकज राय एवं उच्च शिक्षा निदेशक डॉक्टर अमरजीत कुमार शर्मा के कर कमलों में मुख्यमंत्री महोदय को देने हेतु सौंप दिया गया।

जिला समन्वयक शशि पाल राणा ने बताया कि इस अवसर पर डिप्टी डायरेक्टर एलिमेंट्री जिला कांगड़ा महेंद्र कुमार धीमान के नेतृत्व में प्रवीण शर्मा प्रधानाचार्य गर्ल्स ज्वालामुखी, सहायक समन्वयक रजनीश अवस्थी एवं रजनीश कुमार, उप समन्वयक नरेंद्र सिंह एवं कुमारी प्रियंका राणा ने ज्वालामुखी में स्पेशल सेक्रेटरी एवं उच्च शिक्षा निदेशक से मिलकर उन्हें यह धनराशि डिमांड ड्राफ्ट के रूप में सौंप दी।

इस राहत हेतु धन संग्रहण के लिए जिला कांगड़ा की 204 राष्ट्रीय सेवा योजना इकाइयों में से 140 विद्यालयों ने भाग लिया। प्राकृतिक आपदा से ग्रसित इलाकों में स्थित विद्यालयों से धन संग्रहण नहीं किया गया।

उच्च शिक्षा निदेशक महोदय ने इस पुनीत कार्य के लिए राष्ट्रीय सेवा योजना के जिला समन्वयक और उनकी टीम के साथ प्रधानाचार्यों कार्यक्रम अधिकारियों एवं स्वयंसेवकों की भूरि-भूरि प्रशंसा की।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

नशा तस्कर की अवैध संपत्ति पर चला बुलडोजर, सरकारी भूमि पर कब्जा कर बनाया था घर

हिमखबर डेस्क नशीले पदार्थों के अवैध नेटवर्क के खिलाफ जीरो...

चालक की लापरवाही से बस से गिरी महिला, सिर में आई गंभीर चोट…PGI तक चला इलाज; अब दर्ज हुआ केस

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर सदर थाना पुलिस ने...

श्री श्री रविशंकर से मिले सुक्खू, प्राकृतिक खेती और बेसहारा गौवंश के संरक्षण पर हुई चर्चा

हिमखबर डेस्क मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने आज बेंगलुरु में...