कुल्लू: रेस्तरां में भीषण आग, फायर कर्मियों ने बचाई 50 लाख की संपत्ति

--Advertisement--

कुल्लू, 23 सितंबर – अजय सूर्या

हिमाचल प्रदेश के जिला मुख्यालय कुल्लू में कुबेर फास्ट मीलस में आग लगने का समाचार मिला है। दमकल विभाग की मुस्तैदी के कारण आग पर समय रहते काबू पाया गया।

जानकारी के अनुसार यह आग सिद्धार्थ पुत्र चन्द्र  कुमार के कुबेर फास्ट मीलस की रसोई में लगी है। फायर ब्रिगेड के अधिकारी ठाकुर दास ने कहा कि ओबन व काउंटर भी आग की चपेट में आया है, जिसमें करीब 70 हजार रुपए का नुकसान हुआ है।

दमकल विभाग की मुस्तैदी से समय पर आग पर काबू पाने की वजह से लगभग 50 लाख रुपए की संपत्ति बचा ली गई है। घटना देर रात साढ़े 12 बजे पेश आई है।

फायर ब्रिगेड के अधिकारी ठाकुर दास के अनुसार आग के सही कारणों का पता लगाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि घटना को देखकर यह लग रहा है कि ओबन से आग की घटना शुरू हुई है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल में एसएसए का कारनामा: मीडियम इंग्लिश और हिंदी में छपवाकर स्कूल भेज दिए प्रश्न पत्र

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश के सरकारी स्कूलों में चार जुलाई...

सेना के 10 जांबाजों ने 2 बाइक्स पर 9 मिनट में पार की 9 KM अटल टनल, बना डाला वर्ल्ड रिकॉर्ड!

हिमखबर डेस्क भारतीय सेना के जांबाजों ने अपने अदम्य साहस,...

1.09 किलो चरस छिपाकर ले जा रहे 2 युवक गिरफ्तार

हिमखबर डेस्क बिलासपुर पुलिस की स्पैशल डिटैक्शन टीम ने 2...

अमेरिका के मोटल में लगी भीषण आग, भारतीय दम्पति और बेटी की मौत

हिमखबर डेस्क अमेरिका के Ohio राज्य में एक मोटल में...