हिमाचल में CCTV कैमरे में लाइव कैद हुई युवक की हत्या वारदात, Fact Check में ये खुलासा

--Advertisement--

क़ुल्लू, 23 सितंबर – अजय सूर्या

हिमाचल के कुल्लू जनपद की “पतलीकुहल” में युवक की हत्या से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है। एमबीएम न्यूज़ नेटवर्क ने वीडियो का फैक्ट चेक किया। फुटेज में दो युवक आपस में उलझते हुए नजर आ रहे हैं।

वारदात में मरने वाला युवक व आरोपी गुथमगुथा होते भी दिखाई दे रहे हैं। इसके बाद जमीन पर भी एक दूसरे से लिपटे हुए नजर आ रहे हैं। इसी दौरान घटना को अंजाम देने वाला युवक दूसरे युवक का गला घोट देता है।

इसके बाद वो (मृतक) बेहोश हो जाता है। सिलसिला यहीं तक नहीं रुकता। घटना को अंजाम देने वाला युवक खड़ा होकर पांव से भी मृतक का  गला दबाता हुआ नजर आ रहा है। शव को पानी के तालाब में फेंकने के बाद आरोपी फरार हो गया।

मामला सीसीटीवी फुटेज में कैद हो गया है, जिसका वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है। हालांकि पुलिस ने इस मामले में दो युवकों को गिरफ्तार कर लिया है, लेकिन फुटेज मिलने के बाद पुलिस को ठोस सबूत मिल गया है।

वीडियो की सत्यता फॉरेंसिक जांच में ही साबित हो पाएगी। बता दें कि हत्याकांड में पुलिस दो युवको को गिरफ्तार कर चुकी है। हिंसात्मक होने की वजह से वीडियो सार्वजनिक नहीं किया जा सकता है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल में एसएसए का कारनामा: मीडियम इंग्लिश और हिंदी में छपवाकर स्कूल भेज दिए प्रश्न पत्र

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश के सरकारी स्कूलों में चार जुलाई...

सेना के 10 जांबाजों ने 2 बाइक्स पर 9 मिनट में पार की 9 KM अटल टनल, बना डाला वर्ल्ड रिकॉर्ड!

हिमखबर डेस्क भारतीय सेना के जांबाजों ने अपने अदम्य साहस,...

1.09 किलो चरस छिपाकर ले जा रहे 2 युवक गिरफ्तार

हिमखबर डेस्क बिलासपुर पुलिस की स्पैशल डिटैक्शन टीम ने 2...

अमेरिका के मोटल में लगी भीषण आग, भारतीय दम्पति और बेटी की मौत

हिमखबर डेस्क अमेरिका के Ohio राज्य में एक मोटल में...