स्वारघाट : कौड़ावाली में 15 फुट अजगर देख लोगों में मची अफरा-तफरी, पंजाब से सपेरे बुलाकर पकड़ा

--Advertisement--

बिलासपुर – सुभाष चंदेल

बिलासपुर जिला के उपमंडल स्वारघाट के चंगर क्षेत्र की पंचायत कौड़ावाली के वार्ड नंबर-2 में एक भारी भरकम अजगर दिखने से लोगों के बीच अफरा-तफरी का माहौल पैदा हो गया। करीब 15 फुट लम्बा यह अजगर घर के बाहर बनी नाली में सुस्ता रहा था।

अजगर होने का पता चलते ही मौके पर लोगों का हुजूम उमड़ पड़ा लेकिन किसी की भी अजगर को पकड़ने की हिम्मत नहीं हुई। थोड़ी देर बाद स्थानीय वन कर्मियों को भी इसकी सूचना दी गई लेकिन अजगर का साइज देखकर वन कर्मियों ने भी उनको स्नेक कैचर की कोई स्पैशल ट्रेनिंग न देने का हवाला देकर हाथ खडे़ कर दिए।

बाद में पंजाब से सपेरों को बुलाकर अजगर को पकड़कर बोरे में बंद करने के बाद जंगल में छोड़ दिया गया।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

फिर दहल उठा यूक्रेन, रूस ने राजधानी कीव पर किया मिसाइल-ड्रोन अटैक, 8 मौतें-25 घायल

हिमखबर डेस्क रूस ने गुरुवार तडक़े यूक्रेन की राजधानी कीव...

गुनु घराट पेयजल योजना की तकनीकी खामियों से किसानों पर मार, मुआवजे की मांग तेज

चम्बा - भूषण गुरुंग जिला चंबा की ग्राम पंचायत मसरूंड...

मिड-डे मील कार्यकर्ता बनना चाहते हैं? जोत की कोठी स्कूल में करें आवेदन

चम्बा - भूषण गुरुंग शिक्षा खंड चंबा के अंतर्गत राजकीय...