भांग बढ़ाएगी हिमाचल की आमदनी, सालाना मिलेंगे 500 करोड़, विधानसभा सदन में रखी रिपोर्ट

--Advertisement--

नियंत्रित वातावरण में औद्योगिक, वैज्ञानिक और औषधीय प्रयोग के लिए भांग की खेती को वैध बनाने की सिफारिशें देने के लिए गठित समिति ने शुक्रवार को सदन के समक्ष रिपोर्ट रखी।

शिमला – नितिश पठानियां

भांग की खेती वित्तीय संकट से जूझ रहे हिमाचल की आमदनी बढ़ाने में कारगर साबित हो सकती है। शुरुआती वर्षों में ही सालाना इससे 500 करोड़ तक की आय हो सकती है। नियंत्रित वातावरण में औद्योगिक, वैज्ञानिक और औषधीय प्रयोग के लिए भांग की खेती को वैध बनाने की सिफारिशें देने के लिए गठित समिति ने शुक्रवार को सदन के समक्ष रिपोर्ट रखी।

समिति के अध्यक्ष राजस्व व बागवानी मंत्री जगत सिंह नेगी ने कहा हिमाचल में कृषि और बागवानी विभाग के सहयोग से योजना लागू की जा सकती है। भांग की खेती प्रदेश की भौगोलिक स्थिति और जलवायु के अनुकूल है। बिना रासायनिक कीटनाशकों और उर्वरकों के इसका उत्पादन हो सकता है।

भांग की खेती से पर्यावरण पर कार्बन प्रभाव की मात्रा कम की जा सकती है। इसके डंठल, बीज और पत्तियों को निर्माण सामग्री, कपड़ा, फर्नीचर, सौंदर्य प्रसाधन, जैव ईंधन में परिवर्तित किया जा सकता है। इसमें पाया जाने वाला सीबीडी तत्व कैंसर, मिर्गी और पुराने दर्द की बीमारी में प्रभावी है।

नेगी ने बताया कि खेती के लिए इस्तेमाल होने वाले बीज से लगने वाली फसल में नशे वाले कारक नहीं होंगे। समिति ने उत्तराखंड के सेलाकुई स्थित सेंटर फॉर एरोमेटिक प्लांट का दौरा कर भांग से निर्मित उत्पादों, ग्वालियर में केंद्रीय नारकोटिक्स ब्यूरो के निदेशक के साथ भांग की खेती के कानूनी पहलुओं और श्रीनगर के इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ इंटीग्रेटिव मेडिसिन भांग के चिकित्सा उपयोग पर शोध को लेकर जानकारी प्राप्त की है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

जयराम ठाकुर का दावा, चुनावी नतीजों से सरकार के पैरों तले खिसकी जमीन

हिमखबर डेस्क मंडी के ऐतिहासिक सेरी मंच पर जिला...

CBSE स्कूलों में शिक्षकों की तैनाती पर सरकार ने स्पष्ट की स्थिति, यह पैटर्न अपनाया जाएगा

हिमखबर डेस्क प्रदेश के सीबीएसई पैटर्न वाले सरकारी स्कूलों...

पहाड़ी से काल बनकर गिरा पत्थर, हाथ-मुंह धो रहे HRTC कंडक्टर की गई जान

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश के जनजातीय जिले लाहौल-स्पीति से एक...

पशु चराने जंगल में गई थी महिला, रास्ते में हुआ ये हादसा और चली गई जान

चम्बा - भूषण गुरुंग विकास खंड मैहला की घलून पंचायत...