कृषि विवि के छात्रों ने फल विधायन इकाई में लिया प्रशिक्षण

--Advertisement--

बागवानी क्षेत्र में स्वरोजगार की असीम संभावनाएं: भारद्वाज

पालमपुर, 21 सितंबर – बर्फू

कृषि विश्वविद्यालय पालमपुर के बीएससी (कृषि) अंतिम वर्ष के 15 विद्यार्थियों ने वीरवार को बागवानी विभाग की फल विधायन इकाई नगरोटा बगवां, जिला कांगड़ा का भ्रमण किया ।

भ्रमण के दौरान डॉ संजीव नरियाल, बागवानी विकास अधिकारी द्वारा विद्यार्थियों को फल एवं सब्जियों से विभिन्न उत्पाद बनाने संबंधी विस्तार पूर्वक जानकारी दी गई ।

इस दौरान केंद्र के प्रभारी, फल प्रद्योगविज्ञ (डिप्टी डायरेक्टर) डॉ के के भारद्वाज ने विद्यार्थियों से बागवानी क्षेत्र में स्वरोजगार संबंधी जानकारियां सांझा कीं तथा विद्यार्थियों को फल एवं सब्जियों से बने पदार्थ तैयार कर इसे स्वरोजगार  के रूप में अपनाने हेतू प्रेरित किया ।

डॉ भारद्वाज ने बताया कि इस इकाई में फल एवं सब्जियों से विभिन्न प्रकार के गुणवत्तायुक्त पदार्थ तैयार करके जिला काँगड़ा के अलावा जिला हमीरपुर और जिला ऊना में बिक्री केंद्रों के माध्यम से आम जनता को उपलब्ध करवाये जाते हैं। इसके अलावा इस केंद्र में बेरोजगार युवकों को परिरक्षण के क्षेत्र में स्वरोजगार अपनाने हेतू प्रशिक्षण दिया जाता है।

प्रशिक्षणार्थियों में विकास, प्रथम, पवन, प्रियांशु, खामोश, श्वेता, अंकित, ग्रेसी, मानव, शताक्षी, खुशबू, श्रेया, पारुल तथा वंशिका ने बताया कि उन्होंने इस भ्रमण के दौरान फल एवं सब्जियों के परिरक्षण से संबंधित अनेक जानकारियां प्राप्त कीं।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल में ”गैस” संकट: कमर्शियल सिलेंडर की सप्लाई बंद, केंद्र सरकार का बड़ा फरमान

हिमख़बर डेस्क हिमाचल प्रदेश के प्रमुख औद्योगिक क्षेत्र बद्दी-बरोटीवाला-नालागढ़ (BBN)...

UPSC AIR-79: एक हिमाचल के DC की पत्नी, दूसरी उत्तर प्रदेश में सरकारी SDM के ड्राइवर की बेटी

हिमखबर डेस्क  संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की सिविल सेवा...

तिरंगे में लिपटे पिता को देख जो सजाया था सपना.. आज बेटी ने किया पूरा, अब बनीं लेफ्टिनेंट

पालमपुर - बर्फू  हिमाचल प्रदेश की मिट्टी में 'वीरता' का...