कांग्रेस नेता जीवन ठाकुर पर अधीक्षण अभियंता को धमकाने का आरोप, पुलिस में पहुंची शिकायत

--Advertisement--

कांग्रेस नेता जीवन ठाकुर पर अधीक्षण अभियंता को धमकाने का आरोप, पुलिस में पहुंची शिकायत

मंडी, 20 सितंबर – अजय सूर्या

जोगिंद्रनगर विधानसभा क्षेत्र से पूर्व में कांग्रेस पार्टी के प्रत्याशी रह चुके जीवन ठाकुर पर पीडब्ल्यूडी के अधीक्षण अभियंता ई. के.के. शर्मा ने उन्हें कार्यालय में आकर धमकाने का आरोप लगाया है। केके शर्मा ने इस संदर्भ में एसपी मंडी को शिकायत भेजकर कार्रवाई की मांग उठाई है।

एसपी मंडी को भेजी शिकायत में ई. केके शर्मा ने लिखा कि कांग्रेस नेता ने अपने 20-25 समर्थकों के साथ उन्हें उनके कार्यालय में करीब 17 मिनट तक बंधक बनाकर रखा। कार्यालय का दरवाजा बंद कर कहना न मानने पर उन्हें गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी दी।

नेता के एक समर्थक ने उन्हें बाजू से भी पकड़ा। पानी से भरा जग उनके टेबल पर फोड़ा और कुर्सी के पीछे पानी फेंक दिया। उन्हें कार्यालय से उठा बाहर फेंकने की धमकी दी। उन्होंने अपने कार्यालय के अधीक्षक को फोन करके मदद मांगी।

अधीक्षक ने कड़ी मशक्कत के बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं से कार्यालय का दरवाजा खुलवाया। यह वाकया मंगलवार शाम पांच बजे का है। केके शर्मा ने इसकी लिखित शिकायत पुलिस अधीक्षक मंडी व विभाग के उच्च अधिकारियों से की है।
एसपी मंडी सौम्या सांबशिवन ने शिकायत मिलने की पुष्टि की है और जांच जारी होने की बात कही है।
यह बनी विवाद की वजह

विवाद का कारण लडभड़ोल उपमंडल का कार्यभार बैजनाथ के सहायक अभियंता को देना बताया जा रहा है। पीडब्ल्यूडी के लडभड़ोल उपमंडल का कार्यभार बैजनाथ के एसडीओ को दिया गया है जबकि जीवन ठाकुर यह कार्यभार किसी और को देने की मांग कर रहे हैं। इसी बात को लेकर यह विवाद गहराया हुआ है।

जीवन ठाकुर बोले- हमने किसी को नहीं धमकाया

कांग्रेस नेता जीवन ठाकुर ने इस पूरे प्रकरण पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। जीवन ठाकुर का कहना है कि उन्होंने अधीक्षण अभियंता को नहीं धमकाया है बल्कि विनम्रता से उनसे अनुरोध किया था। जिस एसडीओ को लड़भडोल का अतिरिक्त कार्यभारी दिया गया है वो वहां पर काम नहीं कर रहा है।

इसलिए उसके स्थान पर किसी दूसरे को तैनात करने का निवेदन किया था। इसमें धमकाने वाली कोई बात नहीं। यह अच्छी बात है कि पुलिस को शिकायत दे दी है। पुलिस पूरे मामले की गंभीरता से जांच करें और सच सामने लेकर आए।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल में ”गैस” संकट: कमर्शियल सिलेंडर की सप्लाई बंद, केंद्र सरकार का बड़ा फरमान

हिमख़बर डेस्क हिमाचल प्रदेश के प्रमुख औद्योगिक क्षेत्र बद्दी-बरोटीवाला-नालागढ़ (BBN)...

UPSC AIR-79: एक हिमाचल के DC की पत्नी, दूसरी उत्तर प्रदेश में सरकारी SDM के ड्राइवर की बेटी

हिमखबर डेस्क  संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की सिविल सेवा...

तिरंगे में लिपटे पिता को देख जो सजाया था सपना.. आज बेटी ने किया पूरा, अब बनीं लेफ्टिनेंट

पालमपुर - बर्फू  हिमाचल प्रदेश की मिट्टी में 'वीरता' का...