शिमला : नौकरी बचाने की गुहार लगाने विधानसभा के बाहर पहुंचे कोरोना वारियर्स

--Advertisement--

शिमला, 20 सितंबर – नितिश पठानियां

कोरोना काल में विभिन्न विभागों में रखे आउटसोर्स कर्मियों ने सुक्खू सरकार से नौकरी से न निकालने की गारंटी मांगी है। कोरोना काल के दौरान काम पर रखे इन कर्मियों का कार्यकाल 30 सितंबर तक बढ़ाया गया था, लेकिन सरकार की ओर से अब इन्हें टर्मिनेशन ऑर्डर भी जारी कर दिए गए हैं। जिसके बाद अब ये कर्मी विधानसभा के बाहर प्रदर्शन करने पहुंचे हैं।

कोरोना वॉरियर यूनियन की अध्यक्ष अनिता शर्मा ने बताया कि कोविड वारियर्स ने जान जोखिम में डालकर सेवाएं दी हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ने 30 सितंबर तक सेवा विस्तार दिया, लेकिन अब उन्हें टर्मिनेशन ऑर्डर आ गए हैं।
उन्होंने कहा कि वह इस नौकरी से ही अपने परिवार का पालन पोषण करते हैं। सरकार को उनके बारे में सोचना चाहिए।
पहले भी मुख्यमंत्री को मांगपत्र दिया गया लेकिन उनकी नौकरी खतरे में हैं।
सरकार की तरफ से अगर उनसे बात कर लिखित में सेवा विस्तार नहीं दिया जाता तो वह धरने पर बैठे रहेंगे। उन्होंने कहा कि कोरोना वारियर्स ने बेगानों की लाशों को भी कंधा दिया है, आज हमारी ही सुध सरकार नहीं ले रही।
--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

रेलिंग से हुई टक्कर तो मौके पर कार छोड़ भाग निकला तस्कर, पुलिस ने पकड़ा अवैध शराब का जखीरा

हिमखबर डेस्क  मंडी जिला के उपमंडल जोगिंद्रनगर में पुलिस ने...

चम्बा-जोत रोड पर अनियंत्रित होकर बिजली के खंभे से टकराई कार, 2 सवार घायल

चम्बा - भूषण गुरूंग  चम्बा-जोत मार्ग पर स्थित भरोड़ी के...