दर्दनाक हादसा: सड़क पर कार और ट्रक में टक्कर, नानी व 11 माह की नातिन की मौत, एक महिला समेत चार घायल

--Advertisement--

जिले में सड़क हादसे में दादी और पोती की मौत हो गई है। जानकारी के अनुसार ऊना के थाना हरोली के तहत पंडोगा गांव में ऊना-होशियारपुर सड़क पर यह हादसा हुआ।

ऊना, 20 सितंबर – अमित शर्मा

थाना हरोली के तहत पंडोगा में ट्रक की टक्कर से कार सवार एक महिला व उसकी 11 माह की नातिन की मौत हो गई। जबकि कार में सवार एक महिला समेत चार लोग घायल हुए हैं। मृतकों की पहचान कुलवंत कौर पत्नी सरवण सिंह व सिमरन प्रीत पुत्री सर्वजीत निवासी कपूरथला, पंजाब के रूप में हुई है।

पुलिस ने दोनों शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। जानकारी के मुताबिक पंजाब के कपूरथला का एक परिवार कार में सवार जिला ऊना के पीर निगाह मंदिर में माथा टेकने गया हुआ था। बुधवार दोपहर बाद कार में सवार होकर वापिस घर लौट रहे थे कि पंडोगा पहुंचने पर सामने से आ रहे एक ट्रक ने टक्कर मारते हुए मौके से फरार हो गया।

टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार में सवार कुलवंत कौर के सिर का कुछ हिस्सा काफी दूर जाकर गिरा, जिसके चलते कुलवंत कौर की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि कार चालक वीरू, सवार 11 माह की सिमरन प्रीत, सर्वजीत, रीना व जगप्रीत घायल हो गए। सभी घायलों को कार से बाहर निकाल क्षेत्रीय अस्पताल ऊना ले जाया गया, जहां पर सिमरन प्रीत को मृत घोषित कर दिया गया।

डीएसपी हरोली मोहन रावत के बोल 

मामले की पुष्टि करते हुए डीएसपी हरोली मोहन रावत ने बताया कि बच्ची व महिला के शव को कब्जे में ले लिया गया है। ट्रक चालक रमेश कुमार निवासी हमीरपुर के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल में ”गैस” संकट: कमर्शियल सिलेंडर की सप्लाई बंद, केंद्र सरकार का बड़ा फरमान

हिमख़बर डेस्क हिमाचल प्रदेश के प्रमुख औद्योगिक क्षेत्र बद्दी-बरोटीवाला-नालागढ़ (BBN)...

UPSC AIR-79: एक हिमाचल के DC की पत्नी, दूसरी उत्तर प्रदेश में सरकारी SDM के ड्राइवर की बेटी

हिमखबर डेस्क  संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की सिविल सेवा...

तिरंगे में लिपटे पिता को देख जो सजाया था सपना.. आज बेटी ने किया पूरा, अब बनीं लेफ्टिनेंट

पालमपुर - बर्फू  हिमाचल प्रदेश की मिट्टी में 'वीरता' का...