राजकीय महाविद्यालय शाहपुर का रेंजर्स दल प्रशिक्षण शिविर के लिए मंडी रवाना

--Advertisement--

शाहपुर – कोहली

राजकीय महाविद्यालय शाहपुर की आठ रेंजर्स का दल बुधवार को पांच दिवसीय राज्य स्तरीय निपुण प्रशिक्षण शिविर के लिए रेंजर लीडरआशा शर्मा की अगुवाई में रिवालसर मंडी में भाग लेने के लिए रवाना हुआ। इस शिविर में महाविद्यालय की रेंजर्स सुनैना, सुरेखा, पुष्पांजलि, रिया चौहान, पीयूष गुलेरिया, मनीषा, तमना एवं नीलम भाग लेंगी।

यह शिविर भारत स्काउट और गाइड हिमाचल प्रदेश प्रशिक्षण केंद्र रिवालसर में 21 सितम्बर से 25 सितंबर तक चलेगा ।इस शिविर में रेंजर्स पायनरिंग, ए पी आर ओ III के अंतर्गत आने वाले पाठ्यक्रम एवं पायनरिंग में प्रयोग होने वाली गाँठों के विषय में ज्ञान प्राप्त करेंगी और शिविर के अंतिम दिन पाठ्यक्रम से सम्बंधित परीक्षा देंगी। परीक्षा उत्तीर्ण करने वाली रेंजर्स को निपुण प्रशिक्षण उतीर्ण का सर्टिफिकेट दिया जाएगा।

शिविर में भाग लेने वाली रेंजर्स को ग्रुप लीडर मीनाक्षी दता ने शिविर से सम्बंधित दिशानिर्देश दिए एवं रेंजर इकाई को बधाई देते हुए कहा कि शिविर में सद्भाव से रहना है तथा शिविर के नियमों की अनुपालना करते हुए शिविर में होने वाली गतिविधियों को अच्छे से सीखना है एवं महाविद्यालय में आकर अन्य रोवर रेंजर्स को भी इसका ज्ञान देना है ।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कुल्लू में 200 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, चार लोगों की मौत; हादसे से मचा हड़कंप

हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में बड़ा सड़क हादसा हुआ।...

मुख्यमंत्री सुक्खू का पेंशनर्स के लिए बड़ा एलान, 15 से 30% एरियर का भुगतान होगा; कर्मचारियों की भी सुधरेगी दिवाली

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने पेंशनर्स के संशोधित वेतनमान...