‘तीर ऐसा लगा, दर्द ऐसा उठा, चोट दिल पर खाई’, जब CM सुक्खू ने जयराम को यूं दिया जवाब

--Advertisement--

शिमला – नितिश पठानियां

हिमाचल प्रदेश में विधानसभा में मॉनसून सत्र चल रहा है। मॉनसून सत्र का बुधवार को तीसरा दिन है। इस दौरान सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू और नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर में बहसबाजी देखने को मिली। दोनों ही नेताओं ने एक दूसरे पर सवाल-जवाब दागे।

सत्र के दौरान सीएम सुक्ख ने रोचक अंदाज में नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर को जवाब दिया। उन्होंने प्रसिद्ध गीत ‘मेरे रश्के कमर..’ की चंद पंक्तियों के जरिये जयराम ठाकुर को जवाब दिया। दरअसल, विधानसभा में बुधवार को पेपर लीक, बेरोजगारी और नौकरियों पर चर्चा हो रही थी।

इस दौरान जयराम ठाकुर ने पेपर लीक पर कहा कि अगर पेपर लीक मामले में शिकायत पूर्व सरकार के समय हुई होती तो इससे भी सख्त कार्रवाई होती। 9 महीने का समय बीत गया है और एग्जाम के परिणाम सरकार कब निकलेगी?  जिन्होंने ईमानदारी से पेपर दिए हैं, उनका परिणाम कब निकाला जाएगा?

नेता प्रतिपक्ष ने सरकार पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि सरकार बताए, राष्ट्रीय आपदा घोषित करने से क्या मिलेगा? सरकार सदन में झूठे आंकड़े पेश कर रही है और सदन में पिछले कल जो आंकड़े पेश किए हैं, वो झूठ हैं।

नेता प्रतिपक्ष के जबाव में सदन में सीएम सुक्खू ने ‘रश्के कमर…’ गाने के चंद बोल सुनाए और कहा, ‘तीर ऐसा लगा, दर्द ऐसा उठा, चोट दिल पर खाई….’, अब दर्द तो होगा। सीएम ने कहा कि सारी करतूतें इनके काले शासन के कारण हुई हैं। ये फक्र से कह रहे हैं कि हमारे समय में घपला हुआ। आपने नहीं, हमने कार्रवाई की।

हमने 65 लोग गिरफ्तार किए। 26 दलाल पकड़े, 329 पदों के रिजल्ट हमारी सरकार ने निकाले हैं। सीएम सुकखू बोले कि जो पेपर बेचेगा, उसे सलाखों के पीछे पहुंचाया जाएगा। सीएम ने नेता प्रतिपक्ष के सवालों के जबाव में कहा, विपक्ष के नेता का ध्यान भटका हुआ है।

कांग्रेस ने 5 लाख रोजगार की बात कही है। आने वाले पांच साल में 5 लाख रोजगार उपलब्ध करवाए जाएंगे। श्रम एवं रोजगार विभाग में भी कुछ परिवर्तन होगा। विदेश में जिस तरह रोजगार दिया जाता है, वो प्रकिया अपनाई जाएगी।

इस दौरान सीएम ने भाजपा पर निशाना साधा और कहा कि कर्मचारी चयन आयोग हमीरपुर भाजपा सरकार की छत्रछाया में भ्रष्टाचार का अड्डा बन गया था। पूर्व की भाजपा सरकार के समय पेपर बेचे गए।

उस आयोग को भंग करना हमारी सरकार की ईमानदारी और पारदर्शिता को दिखाता है। कुछ और भर्तियों के रिजल्ट जल्दी निकलेंगे। इस दौरान सीएम ने जिन भर्तियों के पेपर लीक हुए, उनकी सूची सदन में रखी।

तीन साल में 40 हजार के करीब नौकरियां

इससे पहले, तीसरे दिन के सत्र की शुरुआत में बेरोजगारी पर कांग्रेस विधायक केवल सिंह पठानिया ने प्रश्न पूछा। पठानिया ने सदन में कहा- प्रदेश के उद्योगों और जल विद्युत परियोजनाओं में 70% हिमाचलियों को रोजगार का प्रावधान है, लेकिन बेरोजगारी बहुत ज्यादा है।

युवाओं के सामने बड़ा प्रश्न है? सरकार बताए कि पिछले पांच साल में कितने पेपर लीक हुए, कितनों पर एफआईआर है, कितनों के पेपर पेंडिंग है और भविष्य में पेपर लीक न हो, इस पर क्या सरकार करेगी। प्रश्न के जबाव में श्रम एवं रोजगार मंत्री कर्नल धनी राम शांडिल ने सदन में कहा, प्रदेश में 8 लाख पंजीकृत बेरोजगार हैं।

प्रदेश में बेरोजगारी दर 4 प्रतिशत थी और कोरोना के बाद बेरोजगारी दर बढ़ी है। पिछले 3 सालों में सरकारी क्षेत्र में मात्र 39,779 नौकरियां दी गईं हैं।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा एयरपोर्ट पर उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन को ‘गार्ड ऑफ ऑनर’

हिमखबर डेस्क  उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन का हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा...

महिला ने एचआरटीसी की चलती बस में पिछली सीट पर दिया बच्चे को जन्म, जानें पूरा मामला

हिमखबर डेस्क  हिमाचल पथ परिवहन निगम (एचआरटीसी) की बस में...

Himachal Panchayat Election: 15 मार्च को अंतिम नोटिफिकेशन, 20 तक होगा वार्डों का परिसीमन

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश में नई पंचायतों की फाइनल अधिसूचना...