पहाड़ी से चलती कार पर गिरे पत्थर, भड़की आग, चालक ने भागकर बचाई जान

--Advertisement--

ऊना – अमित शर्मा

हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले में लगातार छह घंटे हुई भारी बारिश ने तबाही मचाई है। चिंतपूर्णी विधानसभा के अलोह में चलती कार पर पहाड़ी से मलबा गिर गया। इससे कार में आग भड़क गई।

हादसे में कार चालक बाल-बाल बच गया। चालक ने समय रहते भागकर अपनी जान बचाई। हादसा मंगलवार सुबह करीब 9:00 बजे हुआ।

जानकारी के अनुसार भारी बारिश के दौरान टांडा रोड गांव बेलोबाल जिला कपूरथला का राकेश कुमार अपनी कार में बैठकर चिंतपूर्णी और बगलामुखी मंदिर जा रहा था। इसी बीच अलोह के पास सड़क पर पेड़ गिरने से काफी देर तक जाम लगा रहा।

इसको देखते हुए चालक ने अपनी कार वापस घर के लिए मोड़ ली लेकिन कुछ दूरी पर अचानक कार पर पहाड़ी से पत्थर गिरने लगे। चालक ने तुरंत तुरंत कार से बाहर निकलकर अपनी जान बचाई।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल में एसएसए का कारनामा: मीडियम इंग्लिश और हिंदी में छपवाकर स्कूल भेज दिए प्रश्न पत्र

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश के सरकारी स्कूलों में चार जुलाई...

सेना के 10 जांबाजों ने 2 बाइक्स पर 9 मिनट में पार की 9 KM अटल टनल, बना डाला वर्ल्ड रिकॉर्ड!

हिमखबर डेस्क भारतीय सेना के जांबाजों ने अपने अदम्य साहस,...

1.09 किलो चरस छिपाकर ले जा रहे 2 युवक गिरफ्तार

हिमखबर डेस्क बिलासपुर पुलिस की स्पैशल डिटैक्शन टीम ने 2...

अमेरिका के मोटल में लगी भीषण आग, भारतीय दम्पति और बेटी की मौत

हिमखबर डेस्क अमेरिका के Ohio राज्य में एक मोटल में...