डोल भटहेड़ – अमित शर्मा
पूर्व पंचायत समिति सदस्य एवं वर्तमान उपप्रधान पंचायत डोल भटहेड़ साधू राम राणा ने केंद्र सरकार द्वारा कैबिनेट में लोकसभा एवं विधानसभा में महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण देने को लेकर दी गई मंजूरी को लेकर अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त की।
अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि इस बिल का वर्तमान राजनीति हालातों में कैबिनेट की मंजूरी उपरांत लोकसभा एवं विधानसभा में ध्वनिमत से पास होने उपरांत माननीय राष्ट्रपति से मंजूरी मिलने उपरांत लागू होने पर अधिकतर महिलाओं को राजनीति में गौरवान्वित होने का मौका मिलेगा लेकिन इसके साथ ही उन दिग्गजों की राजनीति का सूर्य अस्त हो जाएगा जिनके चुनाव क्षेत्र महिलाओं केलिए आरक्षित हो जाएंगे।
अतः ऐसी परिस्थितियों में महिलाओं के आरक्षण की मार से चुनावी दौड़ में बाहर होने बाले दिग्गज एक तो अपनी पत्नियों बहूओं बेटियों केलिए टिकट की मांग करेंगे या फिर अपने लिए ही कोई अनारक्षित चुनाव से टिकट की मांग करने की ज़िद करेंगे या फिर बगावत पर उतर जाएंगे जिससे सभी राजनीति दलों में उत्तल पूतल जैसा भूचाल सा मच जाएगा।

