भारी बारिश से ऊना में आलू की फसल तबाह, घरों में घुसा पानी, खतरे की जद में घालूवाल पुल

--Advertisement--

प्रदेश के कई भागों में बारिश से काफी नुकसान हुआ है। ऊना में लगातार जारी बारिश से काफी नुकसान हुआ है। करीब 100 कनाल जमीन पर आलू की फसल तबाह गई है।

ऊना – अमित शर्मा

हिमाचल प्रदेश के कई भागों में बारिश से काफी नुकसान हुआ है। ऊना में लगातार जारी बारिश से काफी नुकसान हुआ है। करीब 100 कनाल जमीन पर आलू की फसल तबाह हो गई है। कई घरों व स्कूल भवनों में पानी घुस गया है।

प्रशासन ने शिक्षण संस्थानों में अवकाश की घोषणा की है। जिले की खड्डों में अत्यधिक पानी आने के बाद सोमभद्रा नदी उफान पर है। ऊना को पंजाब के होशियारपुर से जोड़ने वाला घालूवाल पुल खतरे की जद में आ गया है। इसको देखते हुए पुल पर वाहनों की आवाजाही रोक दी गई है।

अब वाहनों की आवाजाही वैकल्पिक मार्ग हरोली-रामपुर पुल से की जा रही है। पंजवार, गगरेट, पंडोगा और घालूवाल में नदी के किनारे खतों में लगाई गई आलू की फसल तबाह हो गई है। बारिश से टौणीदेवी एनएच दलदल में तबदील हो गया है। स्कूल व कॉलेज जाने वाले विद्यार्थियों को परेशानी झेलनी पड़ रही है।

लोगों ने जिला प्रशासन और एनएचएआई के अधिकारियों से समाधान की गुहार लगाई है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला की ओर से प्रदेश के कुछ स्थानों पर 25 सितंबर तक बारिश का दौर जारी रहने की संभावना जताई गई है।
--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कुल्लू में 200 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, चार लोगों की मौत; हादसे से मचा हड़कंप

हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में बड़ा सड़क हादसा हुआ।...

मुख्यमंत्री सुक्खू का पेंशनर्स के लिए बड़ा एलान, 15 से 30% एरियर का भुगतान होगा; कर्मचारियों की भी सुधरेगी दिवाली

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने पेंशनर्स के संशोधित वेतनमान...