अंडर -17 बी॰ सी॰ रॉय नैशनल चैम्पीयन्शिप के लिए हुआ चयन
चम्बा – भूषण गुरुंग
24 सितम्बर 2023 से 8 अक्टूबर तक होने वाली राष्ट्रीय स्तर फ़ुट्बॉल टूर्नामेंट अंडर-17 बी॰ सी॰ रॉय नैशनल फ़ुट्बॉल चैम्पीयन्शिप में फ़ुट्बॉल में फ़ुट्बॉल क्लब बकलोह के प्रशिक्षु अभिनंदन सिंह राना का चयन हिमाचल प्रदेश की फ़ुट्बॉल टीम में हुआ है ।
यह जानकारी फ़ुट्बॉल क्लब बकलोह के अध्यक्ष श्री विजय काँवर ने दी । उन्होंने बताया कि अभिनंदन सिंह राना जो की केंद्रीय विध्यालय बकलोह में कक्षा दसवी का छात्र है । पिछले दो वर्षों से फ़ुट्बॉल क्लब बकलोह में प्रशिक्षण ले रहा है व फ़ुट्बॉल खेल के गुर सीख रहा है ।
अध्यक्ष विजय कँवर ने जानकारी दी कि अभिनंदन बकलोह से पहला फ़ुट्बॉल खिलाड़ी है, जिसका चयन हिमाचल प्रदेश की फ़ुट्बॉल टीम में नैशनल फ़ुट्बॉल चैम्पीयन्शिप के लिए हुआ है। अभिनंदन के चयन की सूचना से बकलोह में ख़ुशी का माहौल है विशेषकर युवा खिलाड़ियों में उत्साह का संचार हुआ है जिससे बकलोह व आस-पास के क्षेत्रों में फ़ुट्बॉल को बढ़ावा मिलेगा व बच्चे इस खेल के प्रति आकर्षित होंगे ।
अध्यक्ष विजय कँवर ने जानकारी दी कि फ़ुट्बॉल के प्रमोशन और डिवेलप्मेंट के लिए फ़ुट्बॉल क्लब बकलोह 8 से 14 साल के बच्चों का कोचिंग कैम्प अक्टूबर 1, 2023 से शुरू किया जा रहा है, जिससे कि बच्चे कम आयु में फ़ुट्बॉल की बारीकियों को जान व सीख सके और भविष्य में अभिनंदन की तरह फ़ुट्बॉल क्लब बकलोह से प्रशिक्षित और भी खिलाड़ियों का चयन विभिन्न आयु स्तर पर राष्ट्रीय फ़ुट्बॉल चैम्पीयन्शिप के लिए हो।

