चम्बा में दर्दनाक सड़क हादसा, मणिमहेश यात्रा से लौट रहे कांगड़ा के 2 युवकों की मौत

--Advertisement--

चम्बा – भूषण गुरुंग

चम्बा जिला में शनिवार देर शाम पेश आए एक दर्दनाक सड़क हादसे में 2 युवकों की मौत हो गई जोकि कांगड़ा जिला के रहने वाले थे। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेने के बाद मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार चम्बा-भरमौर नैशनल हाईवे पर सिंधवा पुल के पास एक कार (एचपी 38एफ-3699) रावी नदी में गिर गई। हादसे के दौरान कार में सवार कांगड़ा जिला के खन्नी नूरपूर निवासी चरणजीत (43) पुत्र पूर्ण सिंह व जसूर के धमेटा रोड निवासी सुदेश कुमार पुत्र जगदीश की मौके पर ही मौत हो गई।

उक्त दाेनों युवक मणिमहेश यात्रा से वापस अपने घर लौट रहे थे। वहीं हादसे की सूचना मिलते ही गहरा पुलिस चौकी से एक टीम मौके पर पहुंची तथा स्थानीय लोगों की मदद से शवों को नदी से बाहर निकालकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजा।

डीएसपी हैडक्वार्टर जितेंद्र चौधरी ने हादसे की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि दुर्घटना की सूचना मृतकों के परिजनों को दे दी है। शवों का पोस्टमार्टम रविवार को करवाया जाएगा।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...