किन्नौर के रिकांगपिओ में फल व सब्जी विक्रेताओं का किया निरीक्षण

--Advertisement--

व्यूरो रिपोर्ट

निरीक्षक, खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले किन्नौर चंदू लाल नेगी द्वारा आज जिला के रिकांग पिओ में वाया काजा-किन्नौर सड़क मार्ग से पहुंची सब्जी के थोक विक्रेताओं के दो पिकअप गाड़ियों का निरीक्षण किया।

उन्होंने बताया कि सुंदरनगर से वाया काजा होकर 35 क्विंटल फल व सब्जी की 02 पिकअप गाड़िया आज रिकांग पिओ पहुंची तथा इनका निरीक्षण किया गया। इसके अलावा अन्य 10 परचून फल व सब्जी विक्रेताओं का भी निरीक्षण किया गया।

निरीक्षण में सभी फल व सब्जी विके्रताओं के बिल चेक किए गए तथा सभी फल व सब्जी विके्रताओं ने बिल के अनुसार व उपायुक्त किन्नौर द्वारा निर्धारित थोक/परचून लाभांश व मूल्य सूची प्रदर्शित की थी।

उन्होंने बताया कि जिला के सभी व्यापारियों को निर्देश जारी किए गए हैं कि वह सभी भविष्य में भी इसी प्रकार व्यापारिक परिसर में स्पष्ट शब्दों में मूल्य सूची प्रदर्शित करें तथा कोई भी व्यापारी तय लाभांष से अधिक मूल्य उपभोक्ताओं से न वसूलें। उन्होंने बताया कि भविष्य में इस प्रकार के औचक निरीक्षण जारी रहेंगे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

मुख्यमंत्री सुक्खू का पेंशनर्स के लिए बड़ा एलान, 15 से 30% एरियर का भुगतान होगा; कर्मचारियों की भी सुधरेगी दिवाली

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने पेंशनर्स के संशोधित वेतनमान...

कुक हेल्पर और स्टीवर्ड के पदों पर भर्ती, 24 सितंबर को कैंपस इंटरव्यू

कुक हेल्पर और स्टीवर्ड के पदों के लिए 24...

सुख आश्रय योजना के 41 लाभार्थियों को 3-3 लाख की मदद, अब अपने घर का सपना होगा पूरा

हिमाचल की सुख आश्रय योजना के तहत 41 लाभार्थियों...