बड़ी राहत: दोपहिया वाहनों के लिए खुला चक्की पुल, NHAI की रिपोर्ट के बाद आवाजाही शुरू

--Advertisement--

नूरपुर – सवर्ण राणा

दो महीने से पूरी तरह यातायात के लिए बन्द चक्की पुल आखिर कार दोपहिया वाहनों के लिए आज से खुल गया है। एसडीएम नूरपुर ने जानकारी देते हुए बताया कि अगले 15 से 20 दिनों में लाइट व्हीकल्स को भी पुल से गुजरने की अनुमति दे दी जाएगी।

पिछले लगभग दो महीनों से यह पुल पुरी तरह से बन्द था और वाहन चालकों को वाया भदरोया लम्बा व जर्जर रास्ता तय कर पठानकोट अपने गंतव्य तक पहुंचना पड़ रहा था। आज दोपहिया वाहनों के लिए इस पुल को खोल दिया गया।

वहीं एसडीएम नूरपुर गुरसिमर ने बताया कि बरसात का मौसम अब लगभग समाप्त हो चुका है और बहुत जल्द 15 से बीस दिनों तक इस पुल को हल्के चौपहिया वाहनों के लिए भी खोल दिया जाएगा। इस सम्बंध में विभिन्न राजनीतिक पार्टियों और सामाजिक संगठनों द्वारा इस सम्बंध में ज्ञापन सौंप जा रहे थे।

आखिरकार आज कम से कम दोपहिया वाहन चालकों ने राहत की सांस ली है जो रोज़मर्रा के कार्यों के लिए पठानकोट का रुख करते थे।

गौरतलब है कि भारी बरसात में पानी के तेज बहाव के कारण पुल के पिलर नंबर 1 और पिलर नंबर 2 को भारी क्षति पहुंची थी।जिस कारण इस पुल को पूरी तरह बंद कर दिया गया था।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कुल्लू में 200 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, चार लोगों की मौत; हादसे से मचा हड़कंप

हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में बड़ा सड़क हादसा हुआ।...

मुख्यमंत्री सुक्खू का पेंशनर्स के लिए बड़ा एलान, 15 से 30% एरियर का भुगतान होगा; कर्मचारियों की भी सुधरेगी दिवाली

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने पेंशनर्स के संशोधित वेतनमान...