48 घंटे में सुलझाई ब्लाइंड मर्डर की गुत्थी, शिमला में बीयर की बोतल और पत्थर से वार कर की थी प्रवासी की हत्या

--Advertisement--

शिमला – नितिश पठानियां

यातायात, पर्यटक एवं रेलवे पुलिस ने जावली के पास रेलवे ट्रैक के पास मिले शव के ब्लाइंड मर्डर की गुत्थी 48 घंटे में ही सुलझा ली है। टीटीआर पुलिस ने हत्या को अंजाम देने वाले आरोपी को सनवारा के पास से गिरफ्तार किया है।

गत सात सितंबर, 2023 को राजकीय रेलवे थाना शिमला में सूचना प्राप्त हुई कि मुकाम जावली नजद धर्मपुर जिला सोलन में रेलवे ट्रैक कालका से शिमला में एक व्यक्ति की लाश पड़ी हुई है।

थाना प्रभारी राजकीय रेलवे थाना शिमला उपनिरीक्षक जय किशन व उपनिरीक्षक ईश्वर सिंह पुलिस दल के साथ मौका पर पहुंचे। सूचना मिलने के तुरंत बाद एआईजी टीटीआर संदीप धवल और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक टीटीआर नरवीर सिंह राठौर भी मौके पर पहुंचे।

उसके बाद एफएसएल बद्दी से विशेषज्ञ नरेश कुमार भी घटना स्थल पर पहुंचे और घटना स्थल से भिन्न-भिन्न साक्ष्य एकत्र किए। विस्तृत तौर पर अन्वेषण अमल में लाया गया मृतक की लाश को मौका पर शिनाख्त न हो सकी और शव को पोस्टमार्टम हेतु महर्षि मार्कंडेय मेडिकल कालेज कुमारहटीं को भेजा गया।

हालात मौका एवं मृतक की लाश का निरीक्षण करने के पश्चात मामला हत्या का पाया जा रहा था, जिस कारण राजकीय रेलवे थाना शिमला में धारा 302 आईपीसी के तहत हत्या का मामला पंजीकृत किया गया।

हत्या के मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए नौ सितंबर को इस हत्या में सनलिप्त आरोपी व्यक्ति सूरज पुत्र शेर सिंह निवासी जम्मू कश्मीर उम्र 28 साल को धर्मपुर सनवारा के पास गिरफ्तार किया।

वहीं डीआईजी टीटीआर गुरुदेव चंद शर्मा ने सभी जिलों के पुलिस अधीक्षक को निर्देश दिए हैं कि उनके क्षेत्र में रह रहे प्रवासी मजदूर एवं किराएदारों का विवरण तैयार किया जाए।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

मनीषा मित्तल हत्याकांड: भाई ने की बहन की हत्या, आरोपी को लेकर रोहतक से शिमला पहुंची पुलिस

हिमखबर डेस्क हिमाचल की राजधानी शिमला के संजौली स्थित सरस्वती...

मंडी : सड़क पार कर रहे ग्रामीण को टैंकर ने मारी टक्कर, उपचार के दौरान मौत

हिमखबर डेस्क चंडीगढ़-मनाली नेशनल हाईवे पर पंडोह के साथ लगते...

CRPF जवान दीप चंद का निधन, शहर में शोक की लहर

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश की नाहन विधानसभा क्षेत्र के ग्राम...

भूमि विवाद ने लिया हिंसक रूप, महिला से कथित मारपीट के बाद स्टेट हाईवे-13 आधे घंटे रहा जाम

हिमखबर डेस्क मंडी जनपद के सुंदरनगर उपमंडल की ग्राम पंचायत...