देहरा में आयोजित किया गया टीबी मुक्त भारत अभियान

--Advertisement--

देहरा – शिव गुलेरिया

प्रधानमंत्री टीबी मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत समाज कार्य विभाग, हिमाचल प्रदेश केंद्रीय विश्वविद्यालय द्वारा राष्ट्रीय क्षय रोग उन्मूलन कार्यक्रम, कांगड़ा, सेवा भारती, देहरा एवं आरोग्य मेडिकोस, देहरा के सहयोग से एक कार्यक्रम आयोजित किया गया।

विश्वविद्यालय के समाज कार्य विभाग के विभागाध्यक्ष और उन्नत भारत अभियान के समन्वयक डॉ. शशि पुनम के नेतृत्व में क्षय रोग के उन्मूलन हेतु समाज कार्य विभाग आस पास के पंचायतों में कई कार्यक्रमों का आयोजन करती आ रही है।

इस अभियान के अंतर्गत आरोग्य मेडिकोस के सुरिंदर सूद और शशांक सूद ने ग्राहकों को दवा देने के लिए उपयोग किए जाने वाले पैकेटों पर क्षय रोग के बारे में जागरूकता से संबंधित संदेश छापने की पहल की है।

समारोह की अध्यक्षता खंड चिकित्सा अधिकारी डा संजय बजाज ने की। उन्होंने इस पहल से जुड़े सभी लोगों की सराहना की और कहा कि क्षेत्र के सभी दवा विक्रेताओं को इस उदाहरण का पालन करना चाहिए और प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा प्रारंभ किए गए इस राष्ट्रीय अभियान से जुड़ना चाहिए।

कार्यक्रम में डॉ भारती कालिया, अनिल ठाकुर, सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी साक्षी और मीनाक्षी, समाज कार्य विभाग के छात्र उपस्थित थे। विवेक दत्ता, गायत्री, सुलहथ और शनिफ एनसी ने कार्यक्रम का समन्वय किया।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

सोलन SDM पूनम बंसल के खिलाफ विजिलेंस जांच की सिफारिश, डीजीपी ने लिखा पत्र

सोलन - रजनीश ठाकुर हिमाचल के पुलिस महानिदेशक अशोक तिवारी...

हिमाचल में अनोखी शादी: 66 साल के बुजुर्ग ने 35 साल की युवती से रचाई शादी

बुजुर्ग ने युवती से कथित शादी करने के बाद...