शाहपुर में घर और गाड़ी से पुलिस ने बरामद की एक हजार से अधिक प्रतिबंधित टेबलेट्स

--Advertisement--

शाहपुर – नितिश पठानियां 

नशे के खिलाफ पुलिस का एक्शन जारी है। इसी कड़ी में पुलिस ने शाहपुर में घर और गाड़ी से एक हजार से अधिक प्रतिबंधित टेबलेट्स पकड़ी हैं। साथ ही कुछ मोबाइल फोन भी बरामद किए हैं।

इस मामले में आरोपी दुर्गा सिंह निवासी ठारू को गिरफ्तार करके आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है। एसपी कांगड़ा शालिनी अग्रिहोत्री ने वीरवार को पत्रकार वार्ता में कहा कि शाहपुर क्षेत्र में प्रतिबंधित दवाइयों के संबंध में सूचना मिली थी।

जिस पर शक के आधार पर एक गाड़ी की तलाशी लेने पर 190 टेबलेटस बरामद हुई। जिसकी गाड़ी से टेबलेटस बरामद हुई थी, जब उसके घर पर रेड की गई तो वहां भी 840 टेबलेटस मिली और साथ ही 7 बोतल अवैध देसी शराब की बोतलें भी पकड़ी गई।

आरोपी के कब्जे से कुछ मोबाइल भी बरामद किए गए हैं। आरोपी को गिरफ्तार करके आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कुल्लू में 200 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, चार लोगों की मौत; हादसे से मचा हड़कंप

हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में बड़ा सड़क हादसा हुआ।...

मुख्यमंत्री सुक्खू का पेंशनर्स के लिए बड़ा एलान, 15 से 30% एरियर का भुगतान होगा; कर्मचारियों की भी सुधरेगी दिवाली

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने पेंशनर्स के संशोधित वेतनमान...