चिट्टे संग पकड़ा 35 वर्षीय युवक, पुलिस ने रंगे हाथ दबोचा

--Advertisement--

कुल्लू – अजय सूर्या

जिला कुल्लू के भुंतर क्षेत्र में पुलिस ने नशे के साथ एक व्यक्ति को धर दबोचा है। पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्जकर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।

एसपी कुल्लू साक्षी वर्मा ने मामले की पुष्टि करते हुए कहा कि पुलिस थाना भुंतर की टीम कहुधार के पास फोरलेन के समीप जिया में गश्त पर थी। इस दौरान पुलिस ने एक व्यक्ति के कब्जे से हेरोइन और एमडीएम नशा बरामद किया।

एसपी ने बताया कि 35 वर्षीय सूरज प्रकाश निवासी वार्ड नंबर सात समीप गुरुद्वारा पारला भुंतर डाकघर व तहसील भुंतर जिला कुल्लू जिला के कब्जे से 5.15 ग्राम एमडीएम व 14.57 ग्राम हेरोइन/चिट्टा बरामद किया है।

व्यक्ति के विरुद्ध थाना भुंतर में मादक पदार्थ अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया है और व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। मामले में आगामी जांच जारी है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का द्रोणाचार्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय रैत में आयोजन

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का द्रोणाचार्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय रैत में...

डील का असर: होर्मुज लांघने वाले जहाजों को 60 दिन टैक्स माफ, ईरान उठाएगा खर्च

हिमखबर डेस्क ईरान के सर्वोच्च राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद (एसएनएसई) ने...

NEET अभ्यर्थियों को HRTC में मुफ्त यात्रा, 20 से 22 जून तक नहीं लगेगा किराया

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश में नीट परीक्षा के अभ्यर्थियों को...

न पार्किंग की व्यवस्था, न श्रद्धालुओं के चलने का रास्ता… हिमाचल के चामुंडा धाम में चरमराई व्यवस्था

हिमखबर डेस्क प्रसिद्ध श्री चामुंडा नंदिकेश्वर धाम मंदिर में इन...