घरेलू विवाद से तंग आकर सतलुज नदी में कूदी महिला, प्रोजैक्ट के कर्मचारियों ने बचाई जान

--Advertisement--

कुल्लू – अजय सूर्या

झाकड़ी एसजेवीएन प्रोजैक्ट के समीप एक महिला सतलुज नदी में कूद गई। महिला ने घरेलू विवाद से तंग आकर आत्महत्या करने की मंशा से यह कदम उठाया। प्रोजैक्ट के कर्मचारियों ने महिला को बचा लिया।

महिला का खनेरी अस्पताल में उपचार चल रहा है। पुलिस ने घटना को लेकर मामला दर्ज करके छानबीन शुरू कर दी है  पुलिस के अनुसार महिला नदी के समीप गई और नदी में छलांग लगा दी।

इस दौरान प्रोजैक्ट के कर्मचारी वहां पर मौजूद थे, जिन्होंने जान पर खेलकर महिला को बचा लिया। महिला को अचेतावस्था में नदी से बाहर निकाला गया।

सीआईएसएफ के जवानों को भी घटना की सूचना दी गई थी लेकिन जब तक जवान महिला को नदी से बाहर निकालने के लिए साजो-सामान लेकर पहुंचे तब तक प्रोजैक्ट कर्मियों ने महिला को नदी से निकाल लिया था।

महिला निरमंड कुल्लू के किदला गांव की रहने वाली बताई गई है। घटना के बाद में महिला के परिजन भी मौके पर पहुंच गए और महिला को अस्पताल ले जाया गया। कर्मचारियों और जवानों की सूझबूझ से महिला की जान बच पाई।

घरेलू विवाद से तंग आकर महिला ने ऐसा कदम उठाया। एसपी साक्षी वर्मा ने घटना की पुष्टि की है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

10 अगस्त को जिला रोजगार कार्यालय शिमला में तपन इंडस्ट्रीज़ के लिए कैंपस इंटरव्यू

हिमखबर डेस्क जिला रोजगार कार्यालय, शिमला द्वारा सूचित किया गया...

Job Alert: मंडी में रिलेशनशिप मैनेजर के 50 पदों पर भर्ती, 10 अगस्त को होगा कैंपस इंटरव्यू

हिमखबर डेस्क जिला रोजगार अधिकारी अरविंद सिंह चौहान ने आज...

कांगड़ा में 5 नई इलेक्ट्रिक बसों को मिली हरी झंडी, अजय वर्मा ने किया शुभारंभ

काँगड़ा - राजीव जस्वाल हिमाचल प्रदेश पथ परिवहन निगम...