खनन माफिया पर पुलिस ने कसा शिकंजा, वसूला 89 हजार का जुर्माना

--Advertisement--

हमीरपुर, 13 सितंबर – व्यूरो रिपोर्ट

जनपद में खड्डों में हो रहे अवैध खनन की शिकायत पर जाहू पुलिस ने खनन माफिया पर शिकंजा कसा है। पुलिस की इस कार्रवाई से 89 हजार 200 रुपए का जुर्माना माइनिंग एक्ट के तहत वसूला गया व तीन टिप्परों को कब्जे में लिया।

पुलिस ने जाहू बाइपास पर चैंकिंग के दौरान अवैध रूप से रेत-बजरी और पत्थर ले जा रहे तीन टिप्परों को पकड़ा और माइनिंग एक्ट के तहत 89 हजार 200 रुपए का जुर्माना वसूला।

इसी तरह दो दिन पहले सुनैहल खड्ड में खनन के लिए प्रयोग में लाई गई जेसीबी मशीन को भी पुलिस ने पकड़ कर 50 हजार का जुर्माना वसूला है। जाहू पुलिस ने खनन माफिया के खिलाफ की गई कार्रवाई से स्थानीय लोगों ने खुशी जाहिर की है।

सरकार व प्रशासन को कई दिनों के जाहू की सुनैहल और सीर खड्ड में हो रहे अवैध खनन की शिकायतें मिल रही थी। पुलिस ने इस पर कार्रवाई करते हुए खनन माफिया के खिलाफ सख्त कार्रवाई की है। खड्ड़ों में हो रहे खनन की वजह से बरसात के दौरान काफी नुकसान हुआ है। पेयजल योजनाओं तथा पुलों की नीवें खोखली होने को आ गई है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कुल्लू में 200 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, चार लोगों की मौत; हादसे से मचा हड़कंप

हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में बड़ा सड़क हादसा हुआ।...

मुख्यमंत्री सुक्खू का पेंशनर्स के लिए बड़ा एलान, 15 से 30% एरियर का भुगतान होगा; कर्मचारियों की भी सुधरेगी दिवाली

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने पेंशनर्स के संशोधित वेतनमान...