नहीं रहे सराहां व्यापारमंडल के अध्यक्ष सुशील गर्ग

--Advertisement--

नहीं रहे सराहां व्यापारमंडल के अध्यक्ष सुशील गर्ग

नाहन, 13 सितंबर – नरेश कुमार राधे

सराहां व्यापार मंडल के अध्यक्ष सुशील गर्ग (75) का आज सुबह निधन हो गया। बुधवार तड़के उन्होंने इस संसार को अलविदा कहा। वह रोजमर्रा की तरह खाना खा कर सो गए। वह हर रोज सुबह सैर करने जाते थे।

परिवारजनों को उस समय चिंता हुई जब वह नहीं उठे। परिवार के लोगों ने जब उनको उठाने की कोशिश की तो उनके शरीर में कोई हलचल नहीं हुई। परिवार तत्काल उन्हें सराहां चिकित्सालय ले गया। जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषत कर दिया। उनकी मौत से पूरे सराहां क्षेत्र में शोक की लहर है।

23 नवंबर 1948 को जन्में गर्ग ने अपने भाई सत्य प्रकाश के साथ मिलकर व्यापार के क्षेत्र में कई आयामों को छुआ। व्यापार मंडल के अध्यक्ष के रूप में उन्होंने सराहां के व्यापारियों के अलावा भी सभी को एकता के सूत्र में बांधे रखा।

दिवंगत सुशील गर्ग अपने पीछे दो बेटियां व एक बेटे को छोड़ गए हैं। उनके अकस्मात निधन पर नाहन व पावंटा साहिब व्यापारमंडल के अलावा कई संस्थाओं ने शोक जताया है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कुल्लू में 200 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, चार लोगों की मौत; हादसे से मचा हड़कंप

हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में बड़ा सड़क हादसा हुआ।...

मुख्यमंत्री सुक्खू का पेंशनर्स के लिए बड़ा एलान, 15 से 30% एरियर का भुगतान होगा; कर्मचारियों की भी सुधरेगी दिवाली

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने पेंशनर्स के संशोधित वेतनमान...