72 घंटे बाद ब्यास नदी से बरामद हुआ अभय पठानिया का शव

--Advertisement--

हमीरपुर,10 सितंबर – हिमखबर – डेस्क

जनपद में सुजानपुर के भलेठ पुल के समीप ब्यास नदी में डूबे अभय पठानिया का शव बरामद हो गया है। युवक का शव पानी में रहने के कारण फूल गया था इसी वजह से पानी पर तैरता पाया गया। शव को 72 घंटों के बाद बरामद किया गया है।

बता दें कि वीरवार को हमीरपुर निवासी अभय पठानिया दोस्तों के साथ सुजानपुर के भलेठ पुल के पास ब्यास में नहाने गया था। इसी दौरान अचानक पानी में डूब गया।

स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना थाना सुजानपुर में दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने डूबे युवक की तलाश प्रारंभ की, लेकिन सफलता नहीं मिली।

आखिरकार, दो दिन बाद युवक का शव मिल गया है। बताया जा रहा है कि मृतक युवक तीन बहनों का इकलौता भाई था। दुखद समाचार से परिवार का रो-रो कर बुरा हाल है।

थाना प्रभारी ललित महंत ने बताया कि मृतक युवक के परिजनों को सूचित कर दिया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

बिजली उपभोक्ताओं पर नया बोझ, बिलों में 33.8 पैसे प्रति यूनिट फ्यूल चार्ज लागू

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश में अलग-अलग शुल्क और उपकर चुका...

देवस्थल पराशर बना पार्टी स्पॉट, मंदिर के पास शराब की बोतलों के ढेर

हिमाचल के प्रसिद्घ पर्यटन स्थल पराशर में सरनाहुली पर्व...