मुख्य सचिव प्रबोध सक्सेना ने किया पंडित जवाहरलाल नेहरू राजकीय चिकित्सा महाविद्यालय का निरीक्षण

--Advertisement--

चंबा, 8 सितंबर – भूषण गुरुंग

मुख्य सचिव प्रबोध सक्सेना ने आज चंबा प्रवास के दौरान पंडित जवाहरलाल नेहरू राजकीय चिकित्सा महाविद्यालय के  सरोल स्थित निर्माणाधीन परिसर एवं अखंड चंडी पैलेस में शैक्षणिक खंड का निरीक्षण किया।

उन्होंने महाविद्यालय के सरोल स्थित निर्माणाधीन परिसर में निरीक्षण के दौरान इस संस्थान के ओपीडी ब्लॉक सहित अन्य भवनों की निर्माण प्रगति को लेकर पंडित जवाहरलाल नेहरू राजकीय राजकीय चिकित्सा महाविद्यालय प्रबंधन तथा एनबीसीसी के स्थानीय अधिकारियों से जानकारी ली।

मुख्य सचिव ने महाविद्यालय प्रबंधन को निर्माण कार्यों से संबंधित विभिन्न समस्याओं की विस्तृत सूची उपलब्ध करवाने को कहा। उन्होंने विभिन्न निर्माण कार्यों में तेजी लाने को लेकर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा- निर्देश भी दिए ।

इस दौरान पंडित जवाहरलाल नेहरू राजकीय चिकित्सा महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ.एस.एस डोगरा एवं एनबीसीसी के प्रबंधक लेखराज ने प्रस्तुतीकरण के माध्यम से किए जा रहे विभिन्न कार्यों की जानकारी प्रदान की। इसके पश्चात मुख्य सचिव ने प्रसिद्ध भूरी सिंह विद्युत परियोजना के पावर हाउस का निरीक्षण किया ।

उन्होंने अखंड चंडी पैलेस में पंडित जवाहरलाल नेहरू राजकीय चिकित्सा महाविद्यालय के शैक्षणिक खंड का निरीक्षण करते हुए प्रशिक्षु चिकित्सकों के साथ संवाद भी किया ।

ये रहे उपस्थित

इस अवसर पर उपायुक्त अपूर्व देवगन, पुलिस अधीक्षक अभिषेक यादव, एसडीएम चंबा अरुण शर्मा ,चिकित्सा अधीक्षक डॉ. अशोक, डॉ देवेंद्र, डॉ पंकज गुप्ता, डॉ राकेश ठाकुर, सहायक अभियंता विद्युत अजय कुमार  उपस्थित रहे ।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा में जंगली जानवरों का कहर, 31 मेमनों को उतारा मौत के घाट; चरवाहों पर टूटा दुखों का पहाड़

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के उपमंडल पालमपुर...

सुबह कमरे से नहीं निकला राहुल… जब दरवाजा खोला तो मंजर देख कांप गई रूह

हिमखबर डेस्क  पुलिस थाना भराड़ी के अंतर्गत आने वाली ग्राम...

प्रधानमन्त्री ग्राम सड़क योजना के चौथे चरण के अन्तर्गत हिमाचल प्रदेश में धनराशि स्वीकृत

हिमखबर डेस्क  केन्द्रीय ग्रामीण विकास राज्य मन्त्री कमलेश पासवान ने...

पेट्रोल-डीजल पर केंद्र सरकार ने दी बड़ी राहत, 10 रुपए घटी एक्साइज ड्यूटी

हिमखबर डेस्क  अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में...