शाहपुर: वायरलेस बिंग के एएसआई हिमाचल पुलिस जवान के निधन पर विधायक ने दी श्रधांजलि

--Advertisement--

शाहपुर – नितिश पठानियां

विधानसभा क्षेत्र शाहपुर के दुरगेला निवासी वायरलेस बिंग के ए०एस०आई हिमाचल पुलिस के जवान पवन सिंह का बीती रात ह्रदय गति रुकने से देहांत हो गया। जिनका की आज उनके पैतृक गांव दुरगेला में सैन्य सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया।

उनके आकस्मिक देहांत पर शाहपुर विधानसभा क्षेत्र के विधायक केवल सिंह पठानियां ने गहरा दुःख जताया। विधायक केवल सिंह पठानियां आज शमशान घाट जा कर उनके अंतिम दाह संस्कार में शामिल हुए, और उन्होंने जवान पवन सिंह के पार्थिव शरीर को श्रधांजलि दी।

विधायक केवल सिंह पठानियां ने स्वर्गीय पवन सिंह के बेटे शोभित राणा और परिजनों को ढांढस बंधाया। पठानियां ने स्वर्गीय पवन सिंह की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।

जानकारी के लिए बता दे की पवन सिंह बहुत ही मिलनसार और खुशदिल इंसान थे। वे हिमाचल प्रदेश के जिला काँगड़ा के नूरपुर में तैनात थे। हल ही में वो दिल्ली से ट्रैंनिंग कर के लोटे थे। ऐसी दौरान वे तीन – चार दिन की छुट्टी पर घर आये थे। वे अपने पीछे अपनी पत्नी और एक बेटे को छोड़ गए है।

उनके आकस्मिक देहांत पर समूचे गांव में शोक की लहर दौड़ गयी है। उनकी अंतिम यात्रा पर समूचा गांव मौजूद रहा और सभी ने रुआंसे मन से उनको श्रद्धांजलि अर्पित की।

--Advertisement--
--Advertisement--

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कल दिल थाम के बैठने वाली शाम, सुपर संडे को महासंग्राम

हिमखबर डेस्क  भारत-पाकिस्तान मैच में कुछ खास होता है। दिन...

ऑनलाइन कक्षा में चली अश्लील वीडियो, छात्रा की शिकायत पर पुलिस जांच शुरू

हिमखबर डेस्क  हमीरपुर जनपद के एक सरकारी स्कूल में ऑनलाइन...

द्रोणाचार्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय रैत में राष्ट्रीय खेल दिवस पर मेजर ध्यानचंद को श्रद्धांजलि

द्रोणाचार्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय रैत में राष्ट्रीय खेल दिवस पर...

अंतरराष्ट्रीय कुल्लू दशहरा उत्सव हेतु दुकानें एवं मार्केट आवंटन का शेड्यूल जारी*

कुल्लू, 13 सितम्बर - हिमखबर डेस्क  जिला राजस्व अधिकारी एवं...