दो स्कूटीयों की भिड़ंत में जयंती बिहार कांगड़ा निवासी की मौत

--Advertisement--

काँगड़ा – राजीव जस्वाल

पुलिस थाना कांगड़ा के तहत आज (शुक्रवार को) नटेहड़ गांव के पास सड़क दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौत होने का मामला प्रकाश में आया है। मिली जानकारी के अनुसार दो स्कूटीयों की आपसी भिड़ंत हो गई।

जिसमें विवेक महाजन निवासी जयंती बिहार कांगड़ा घायल हो गए थे। जिन्हें उपचार के लिए श्री बालाजी अस्पताल ले जाया गया। जहां पर उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई।

प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि विवेक महाजन ज़मानाबाद से कांगड़ा की तरफ जा रहे थे और दूसरा स्कूटी चालक कांगड़ा से जमानाबाद की ओर आ रहा था कि अचानक दोनों की आमने-सामने टक्कर हो गई। इसमें विवेक महाजन निवासी जयंती बिहार की घायल होने से मौत हो गई।

बता दें की विवेक महाजन केसीसी बैंक शाखा जमानाबाद में बतौर मैनेजर के पद पर कार्यरत थे और बैंक के कार्य हेतु ही कांगड़ा जा रहे थे। मौत की सूचना मिलते ही कांगड़ा में शोक की लहर दौड़ गई।

डीएसपी कांगड़ा अंकित शर्मा के बोल

मामले की जानकारी डीएसपी कांगड़ा अंकित शर्मा ने दी। उन्होंने बताया कि उनको जैसे ही सूचना मिलते ही उन्होंने पुलिस टीम को मौके पर भेज दिया है। मामले की जांच जारी है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कुल्लू में 200 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, चार लोगों की मौत; हादसे से मचा हड़कंप

हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में बड़ा सड़क हादसा हुआ।...

मुख्यमंत्री सुक्खू का पेंशनर्स के लिए बड़ा एलान, 15 से 30% एरियर का भुगतान होगा; कर्मचारियों की भी सुधरेगी दिवाली

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने पेंशनर्स के संशोधित वेतनमान...