सलेहरा और मुलथान गांव में एनीमिया पर जगाई जागरूकता की अलख

--Advertisement--

पालमपुर – बर्फू

“द हंस फाउंडेशन” द्वारा महाकाल ब्लॉक के सलेहरा और मुलथान गांव में 35 लोगों की निशुल्क स्वास्थ्य जाँच की गई और साथ में एनीमिया यानी खून की कमी पर लोगों को जागरूक किया।

जागरूकता शिविर में “द हंस फाउंडेशन” टीम से सामाजिक सुरक्षा अधिकारी सिकंदर व अंकुश , चिकित्सक परविंदर व कमल , फार्मासिस्ट शुभम व शैलजा , लैब टेकनीशियन सुमन व अश्वनी और पायलट हरदीप व धार्मिन्दर मौजूद रहे।

चिकित्सक परविंदर व कमल ने लोगों को बताया की खून की कमी शरीर में तब होती है जब आपका शरीर पर्याप्त मात्रा में लाल रक्त कोशिकाओं (RBCs) का उत्पादन नहीं कर पाता है। आयरन डिफ़िशिएंसी एनीमिया: यह एनीमिया शरीर में अपर्याप्त आयरन की उपस्थिति के कारण होता है।

इसका मुख्य कारण आहार में आयरन की कम मात्रा, अधिक रक्तस्राव, या आयरन के बढ़ते नुकसान होते हैं। अनेमिया से बचने के लिए अच्छे आहार में क्या -2 शामिल करना है। इसके बारे में बताया और साथ में इसके लक्षणों और रोकथाम के बारे में बताया । अंत में लोगों ने इस जागरूकता शिविर के आयोजन के लिए पूरी टीम का धन्यवाद किया।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कुल्लू में 200 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, चार लोगों की मौत; हादसे से मचा हड़कंप

हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में बड़ा सड़क हादसा हुआ।...

मुख्यमंत्री सुक्खू का पेंशनर्स के लिए बड़ा एलान, 15 से 30% एरियर का भुगतान होगा; कर्मचारियों की भी सुधरेगी दिवाली

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने पेंशनर्स के संशोधित वेतनमान...