हिमाचलः टूट गया सपनों का आशियाना! गौशाला में रहने को मजबूर 9 लोगों का परिवार

--Advertisement--

मंडी – अजय सूर्या

जिस गौशाला में पशु रखे होते थे, आज उसी गौशाला में पूरे परिवार को रहना पड़ रहा है। हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले के कोटली उपमंडल के चोपड़ा गांव की भिंत्रा देवी ने कभी सपने में भी नहीं सोचा होगा कि पाई-पाई जोड़कर सपनों का घर बनाने के बाद उसे ये दिन भी देखने पड़ेंगे।

चोपड़ा गांव में बीती 14 अगस्त को भारी बारिश के कारण जमीन धंस गई। भिंत्रा देवी का पक्का मकान इस कारण सबसे ज्यादा क्षतिग्रस्त हुआ। मकान का आधा हिस्सा गिर चुका है जबकि आधा हिस्सा कभी भी गिर सकता है। गांव के पांच अन्य मकानों को भी भारी नुकसान पहुंचा है और दरारें आ गई हैं।

जब यह विपदा आई तो परिवार को उन दो गौशालाओं में पनाह लेनी पड़ी, जिनमें उन्होंने अपने पशुओं को बांध रखा था।पशुओं को दूसरों की गौशाला में बांध रखा है। भिंत्रा के बेटे परस राम ठाकुर ने बताया कि उन्होंने कभी सपने में भी नहीं सोचा था कि जहां पशु बांधे होते थे वहां उन्हें खुद रहना पड़ेगा।

बता दे कि यह गौशाला भी नाले में है और बारिश होने पर यहां भी खतरा ही बना रहता है। बच्चों से लेकर बुजुर्ग तक 9 लोगों का परिवार आज आपदा का दंश झेलने को मजबूर है। इन्होंने सरकार से घर बनाने के लिए जमीन उपलब्ध करवाने की मांग उठाई है।

प्रशासन से मदद की गुहार

भिंत्रा देवी ने बताया कि नुकसान होने के बाद मौके पर प्रशासनिक अधिकारी तो आए लेकिन इतना नुकसान होने के बाद एक तिरपाल और 10 हजार की ही मदद मुहैया करवाई गई। डीसी के पास गए तो बताया गया कि 1 लाख 20 हजार की ही मदद मिलेगी, उससे ज्यादा कोई मदद नहीं की जा सकती। ऐसा लग रहा है कि सरकार ने प्रभावितों से पल्ला झाड़ लिया है। वहीं, गांव के अन्य लोग भी सरकार से प्रभावितों को हरसंभव मदद करने की मांग उठा रहे हैं।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

ब्रेकिंग: मनाली में CBI की बड़ी कार्रवाई, सेना का असिस्टेंट गैरिसन इंजीनियर ₹93 हजार रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

हिमखबर डेस्क केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) की भ्रष्टाचार निरोधक शाखा...

भाजपा के झूठे प्रचार का मुंहतोड़ जवाब देगी कांग्रेस, 2027 में और कम हो जाएंगे BJP विधायक

हिमखबर डेस्क एक दिवसीय दिल्ली दौरे से हिमाचल लौटे प्रदेश...

बरोटीवाला में शराब की 530 पेटियाें से लदा ट्रक पकड़ा, नहीं मिला परमिट…चालक हिरासत में

बद्दी - रजनीश ठाकुर औद्योगिक क्षेत्र बद्दी-बरोटीवाला में शराब माफिया...