सफलता की कहानी: बिजली विभाग से सेवानिवृत तिलक राज सेब के पौधों की खेती से बने कुशल बागवान

--Advertisement--

ज्वाली – शिवू ठाकुर

ज्वाली विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाली ग्राम पंचायत ढसोली के गांव कन्याट नियाल में सेब की आर्गैनिक खेती उगाकर बिजली विभाग से सेवानिवृत जूनियर इंजीनियर तिलक राज ने अनोखी मिसाल कायम की है। तिलक राज के घर में लगे सेब लोगों के लिए प्ररेणा स्त्रोत साबित हो रहे हैं।

वहीं तिलक राज ने गर्म मौसम में सेब उगाकर, उन्होंने एक कुशल बागवान होने का भी परिचय दिया है वहीं तिलक राज ने बताया कि हमने 15 सेव के पौधे लगाए थे। देखते ही तीन साल उपरांत पौधो पर सेब लगते देख आश्चर्य का ठिकाना नहीं रहा।

इसमें तीन प्रजातियों के सेब के पौधे हैं। अन्ना, डोर सैट, गोल्डन, हरिमन सेबों की पैदावार देखने के लिए उसके सगे संबंधी तथा दोस्त घर पहुंचने लगे।

वही तिलक राज ने बताया कि मैंने पिछले बर्ष पांच हजार सेब के पौधों की ग्राफ्टिंग करवाई है। इस समय मेरी नर्सरी में पांच हजार पौधा तैयार है। वहीं एक पौधे की कीमत 150 रूपये है। अब तक इस समय लगभग 600 सेब के पौधे बेच चुका हूं।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

ब्रेकिंग: मनाली में CBI की बड़ी कार्रवाई, सेना का असिस्टेंट गैरिसन इंजीनियर ₹93 हजार रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

हिमखबर डेस्क केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) की भ्रष्टाचार निरोधक शाखा...

भाजपा के झूठे प्रचार का मुंहतोड़ जवाब देगी कांग्रेस, 2027 में और कम हो जाएंगे BJP विधायक

हिमखबर डेस्क एक दिवसीय दिल्ली दौरे से हिमाचल लौटे प्रदेश...

बरोटीवाला में शराब की 530 पेटियाें से लदा ट्रक पकड़ा, नहीं मिला परमिट…चालक हिरासत में

बद्दी - रजनीश ठाकुर औद्योगिक क्षेत्र बद्दी-बरोटीवाला में शराब माफिया...