नसीम बाला सूचना एवं जन संपर्क विभाग से सेवानिवृत्त

--Advertisement--

धर्मशाला, 31 अगस्त – हिमखबर – डेस्क

सूचना एवं जनसंपर्क विभाग में सहायक लोक संपर्क अधिकारी के पद पर कार्यरत नसीम बाला विभाग में 36 वर्षों से अधिक सेवाएं देने के बाद आज जिला लोक संपर्क कार्यालय कांगड़ा स्थित धर्मशाला से सेवानिवृत हुईं।

नसीम बाला ने 12 जनवरी, 1987 को विभाग में कार्यभार ग्रहण किया था। अपनी नौकरी के दौरान वे मंडी, जोगिन्द्रनगर और धर्मशाला में कार्यरत रहीं।

सेवानिवृत्ति के अवसर पर नसीम बाला के सम्मान में जिला लोक संपर्क कार्यालय में विदाई समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर जिला लोक संपर्क अधिकारी विनय शर्मा ने नसीम बाला द्वारा प्रदान की गई सेवाओं की सराहना करते हुए उनके स्वस्थ जीवन और दीर्घायु की कामना की।

उन्होंने कहा कि कर्तव्यनिष्ठा और समर्पण भाव से दी गई उनकी सेवाएं अन्य कर्मचारियों के लिए अनुकरणीय हैं। विभाग के अन्य अधिकारी व कर्मचारी भी इस अवसर पर उपस्थित रहे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

रेलिंग से हुई टक्कर तो मौके पर कार छोड़ भाग निकला तस्कर, पुलिस ने पकड़ा अवैध शराब का जखीरा

हिमखबर डेस्क  मंडी जिला के उपमंडल जोगिंद्रनगर में पुलिस ने...

चम्बा-जोत रोड पर अनियंत्रित होकर बिजली के खंभे से टकराई कार, 2 सवार घायल

चम्बा - भूषण गुरूंग  चम्बा-जोत मार्ग पर स्थित भरोड़ी के...