ट्रैफिक टूरिस्ट पुलिस स्टेशनों के लिए भर्ती प्रक्रिया शुरू, किरतपुर-मनाली फोरलेन पर खुलेंगे तीन थाने

--Advertisement--

शिमला – नितिश पठानियां

किरतपुर-मनाली फोरलेन पर बने नए ट्रैफिक टूरिस्ट पुलिस स्टेशन के लिए विभिन्न 48 पदों पर भर्तियां की जाएंगी। इस संबंध में गृह विभाग की ओर से आदेश जारी कर दिए गए हैं। अब पुलिस विभाग जल्द ही पदों को भरने की प्रक्रिया शुरू करेगा।

इस भर्ती प्रक्रिया में कांस्टेबल के 36 पद भरे जाएंगे। नए पदों के लिए तीनों पुलिस स्टेशनों के लिए सब इंस्पेक्टर का 1-1 पद, असिस्टेंट सब इंस्पेक्टर का 1-1 पद, हेड कान्स्टेबल का 1-1 पद, कान्स्टेबल के 12-12 पद जबकि कान्स्टेबल ड्राईवर का 1-1 पद भरा जाएगा। एक-एक थाने के लिए 16 विभिन्न पदों पर यह भर्ती होगी। कुल 48 पद भरे जाएंगे।

पदों को भरने की शुरू की जा रही प्रक्रिया

किरतपुर-मनाली फोरलेन पर खुलने वाले ट्रैफिक टूरिस्ट पुलिस स्टेशन बिलासपुर जिला के भगेड़ में, मंडी जिला के नेरचौक में और कुल्लू जिला के भुंतर में स्थापित होंगे। हाल ही में मंत्रिमंडल बैठक में इन पदों को भरने की मंजूरी ने दी थी। उसके बाद इन पदों को भरने की प्रक्रिया शुरू की जा रही है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कुल्लू में 200 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, चार लोगों की मौत; हादसे से मचा हड़कंप

हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में बड़ा सड़क हादसा हुआ।...

मुख्यमंत्री सुक्खू का पेंशनर्स के लिए बड़ा एलान, 15 से 30% एरियर का भुगतान होगा; कर्मचारियों की भी सुधरेगी दिवाली

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने पेंशनर्स के संशोधित वेतनमान...