हिमाचल: गौतम ऋषि के पवित्र स्थल में ब्लास्टिंग कर निकाला जा रहा क्रिस्टल, माफिया कूट रहा चांदी

--Advertisement--

कुल्लू – अजय सूर्या

हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले की गड़सा घाटी के तहत आने वाले मनिहार गांव के देवता गौतम ऋषि के पवित्र स्थल गौमुखी में ब्लास्टिंग कर क्रिस्टल निकाला जा रहा है। क्रिस्टल माफिया पवित्र स्थल में कीमती क्रिस्टल निकालकर चांदी कूट रहा है।

क्रिस्टल निकालने के लिए माफिया ने यहां पर टैंट लगाकर मजदूर लगाए हैं। करीब 20 से अधिक मजदूर अवैध खनन कर रहे हैं। इसको लेकर देव समाज में रोष है। अवैध खनन का सिलसिला अगर इसी तरह से चलता रहा तो खुदाई वाली जगह से भारी भूस्खलन भी हो सकता है। इससे गड़सा क्षेत्र में भयंकर तबाही होगी।

गौरतलब है कि गड़सा में इस बरसात में बादल फटने से भारी तबाही हुई थी। बुधवार गौतम ऋषि के पुजारी खुशी राम ने कहा कि मनिहार गांव के पीछे देवता गौतम ऋषि के पवित्र स्थल गौमुखी में ब्लास्टिंग से क्रिस्टल निकाला जा रहा है। विभाग द्वारा अभी तक क्रिस्टल माफिया के खिलाफ कार्रवाई नहीं की गई है।

उन्होंने कहा कि क्रिस्टल माफिया के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। दूसरी ओर अब वन विभाग की भूमिका पर कई सवाल खड़े हो गए हैं। आखिर खुलेआम ब्लास्टिंग कर क्रिस्टल निकालने वालों पर कार्रवाई क्यों नहीं की जा रही है।

आरओ हुरला अमीर चंद के बोल

इस संबंध में आरओ हुरला अमीर चंद ने कहा कि मौके पर टीम भेजी जाएगी। दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का द्रोणाचार्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय रैत में आयोजन

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का द्रोणाचार्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय रैत में...

डील का असर: होर्मुज लांघने वाले जहाजों को 60 दिन टैक्स माफ, ईरान उठाएगा खर्च

हिमखबर डेस्क ईरान के सर्वोच्च राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद (एसएनएसई) ने...

NEET अभ्यर्थियों को HRTC में मुफ्त यात्रा, 20 से 22 जून तक नहीं लगेगा किराया

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश में नीट परीक्षा के अभ्यर्थियों को...

न पार्किंग की व्यवस्था, न श्रद्धालुओं के चलने का रास्ता… हिमाचल के चामुंडा धाम में चरमराई व्यवस्था

हिमखबर डेस्क प्रसिद्ध श्री चामुंडा नंदिकेश्वर धाम मंदिर में इन...