संगड़ाह : बड़ग में दुकानों में लगी आग, चपेट में आने से बच गया इंद्र सिंह का परिवार

--Advertisement--

सिरमौर – नरेश कुमार राधे

सिरमौर जिला के उपमंडल संगड़ाह के अंतर्गत आने वाले गांव बड़ग में दुकानों में लगी आग की चपेट में आने से इंद्र सिंह नामक दुकानदार का परिवार बाल-बाल बचा है।

इंद्र सिंह ने बताया कि, गत रात्रि करीब साढ़े 10 बजे 3 मंजिला भवन की पहली मंजिल में आग लगने के बाद धुएं व दुर्गंध से उन्हें घटना का पता चला तो वह खुद तो जैसे-तैसे नीचे उतर गए। मगर उनके बेटों ने छत पर चढ़कर खुद को बचाया।

स्थानीय ग्रामीणों ने जेसीबी मशीन से दोनों दुकानों के शटर तोड़ जोखिम उठाकर आग बुझाई। संगड़ाह में कहीं भी फायर स्टेशन  अथवा पोस्ट न होने से हर साल आगजनी से लाखों का नुक्सान होता है।

एसडीएम संगड़ाह के बोल

एसडीएम संगड़ाह सुनील कायथ ने बताया कि पीड़ित परिवार को 10 हजार रुपए की राहत जारी की गई है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल में ”गैस” संकट: कमर्शियल सिलेंडर की सप्लाई बंद, केंद्र सरकार का बड़ा फरमान

हिमख़बर डेस्क हिमाचल प्रदेश के प्रमुख औद्योगिक क्षेत्र बद्दी-बरोटीवाला-नालागढ़ (BBN)...

UPSC AIR-79: एक हिमाचल के DC की पत्नी, दूसरी उत्तर प्रदेश में सरकारी SDM के ड्राइवर की बेटी

हिमखबर डेस्क  संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की सिविल सेवा...

तिरंगे में लिपटे पिता को देख जो सजाया था सपना.. आज बेटी ने किया पूरा, अब बनीं लेफ्टिनेंट

पालमपुर - बर्फू  हिमाचल प्रदेश की मिट्टी में 'वीरता' का...