ज्वाली में रक्षाबंधन पर भाइयों ने लिया रक्षा का संकल्प

--Advertisement--

ज्वाली में रक्षाबंधन पर भाइयों ने लिया रक्षा का संकल्प

ज्वाली – शिवू ठाकुर 

ज्वाली विधानसभा क्षेत्र में रक्षाबंधन का त्योहार बुधवार को धूमधाम के साथ मनाया गया। बहन-भाई के प्यार का प्रतिक इस त्योहार को लेकर घर-घर में व्यापक तैयारियां की गई थी।

बुधवार की सुबह लोग स्नान कर देवी देवताओं की पूजा अर्चना की। इसके उपरांत बहनों ने भाइयों की कलाई में रक्षा सुत बांधकर जन्म जन्म तक सुख-दु:ख में साथ निभाने का वचन भाईयों से लिया।

वहीं भाईयों ने भी बहनों को उपहार देकर हमेशा साथ निभाने का वादा किया। इस दौरान मुंह मीठा करने का दौर भी जारी रहा। घर के बुढे- बुजुर्गों का पैर छुकर आशिर्वाद लिया।

दोपहर में अधिकांश बहनों ने भाई की कलाई पर राखी सजाई और उपहार पाकर अपनों के साथ खुशियां मनाई सुबह से शुरू हुआ रक्षाबंधन का त्यौहार रात तक चलता रहा।

रक्षाबंधन पर सबसे ज्यादा एक्साइटेड बच्चे रहे सुबह से ही भाई-बहन इसे लेकर हालचाल करते नजर आए। इसके अलावा मिलने वाले उपहारों का इंतजार बच्चों को रहा।

साथ ही मनपसंद के पकवान और घूमने जाने का मौका भी बच्चों के लिए रोमांच भरा था रक्षाबंधन पर सबसे ज्यादा खुश बच्चे ही नजर आए। ईश्वर पूजन के बाद भाई को तिलक मिष्ठान पूजन नारियल रुमाल के साथ बहन ने राखी बांधी।

इस मौके पर बच्चों में विशेष उत्साह देखने को मिला। भाई और बहन के इस विशेष त्योहार को लेकर अधिकांश घरों में बहनों ने मंगलवार की रात में प्लानिंग कर ली थी जिससे सुबह होने की त्योहार की धूम घरों में नजर आने लगी।

वहीं ज्वाली क्षेत्र के निकटवर्ती क्षेत्र भलाड़ दरकाटी लब भरमाड़ कोटला 32 मील जौटा में ग्रामीण क्षेत्राें में भाई-बहन का पावन पर्व रक्षा बंधन धूमधाम से मनाया गया।

राखी पूर्णिमा को लेकर सुबह से सभी भक्त स्नान कर मंदिरों में पूजा-अर्चना किया। बहन अपने भाईयों की कलाई में रक्षा सुत बांध कर जन्म-जन्म तक सुख-दु:ख में साथ निभाने का वचन भाईयों से लिया।

रक्षा सुत बांधने के बाद बहन अपने भाई को मिठाई खिलाई वहीं बाजारों में भी खुब रोनक देखने को मिली।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कुल्लू में 200 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, चार लोगों की मौत; हादसे से मचा हड़कंप

हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में बड़ा सड़क हादसा हुआ।...

मुख्यमंत्री सुक्खू का पेंशनर्स के लिए बड़ा एलान, 15 से 30% एरियर का भुगतान होगा; कर्मचारियों की भी सुधरेगी दिवाली

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने पेंशनर्स के संशोधित वेतनमान...