कुल्लू मंडी NH फिर हुआ बंद, जलोगी टनल के पास हुआ भारी भूस्खलन; गाड़ियों की रफ्तार पर लगी ब्रेक

--Advertisement--

मंडी – अजय सूर्या

पांच दिन बाद बहाल हुआ कुल्लू मंडी एनएच जलोगी टनल के पास भारी भूस्खलन के बाद फिर से बंद हो गया। इस में कुल्लू से मंडी पण्डोह होकर आ जा रहे वाहनों की आवाजाही बाधित हो गई है। मौसम साफ होने के बाद भी मंगलवार रात को ओट के 4 किलोमीटर जलोगी में स्तिथ टनल नंबर 11 के बाद भारी भूस्खलन हो गया।

यहां से लगातार चट्टाने गिरने के कारण मार्ग बहाली का कार्य भी आरंभ नहीं हो पाया है। ऐसे में कुल्लू की ओर से आ रहे वाहनों को बजौरा से कमांद होते हुए मंडी भेजा जा रहा है, जबकि मंडी से कुल्लू जा रहे हो वाहनों को रोक दिया गया है। हल्के वाहनों को ही मंडी से कमांद की ओर भेजा जा रहा हैं।

पिछले दो दिन में 6000 से अधिक वाहन कुल्लू से निकाले जा चुके हैं। बजौरा कमांद सड़क को दोनो और एसएस चलाया जा रहा हैं। भारी बारिश के कारण एनएच सहित कमांद मार्ग बंद होने से कुल्लू जिला का संपर्क कट गया था। परसाशन ने कड़ी मेहनत के बाद मार्ग बहाल कर वाहनों को आवाजाही शुरू की है। अब ओट के पास मार्ग बंद होने से दिक्कत आई है।

एएसपी सागर चंद्र शर्मा के बोल

एएसपी सागर चंद्र शर्मा ने कहा कि टनल के पास चट्टाने लगातार गिरने से अभी मलबे को हटाने का काम शुरू नहीं हुआ है। वाहनों को रोक दिया गया है, जल्द ही मार्ग बहाल कर दिया जाएगा।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

नैना देवी में सड़क हादसा, ट्रेवलर पलटने से बच्चों सहित 15 श्रद्धालु घायल, मची चीख-पुकार

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर स्थित विश्व विख्यात शक्तिपीठ...

NEET परीक्षा को लेकर कांगड़ा प्रशासन सतर्क, 12 केंद्रों पर होगी परीक्षा

तीन मई को कांगड़ा जिला में 12 केंद्रों में...

DAV पब्लिक स्कूल गोहजू में बच्चों ने सीखे सड़क सुरक्षा के गुर

शाहपुर - नितिश पठानियां DAV पब्लिक स्कूल, गोहजू में LKG...