हिमाचल में बड़ा हादसा, अंतिम संस्कार में जा रहे परिवार की गाड़ी खाई में गिरी, 3 लोगों की मौत, 2 घायल

--Advertisement--

सिरमौर – नरेश कुमार राधे

हिमाचल प्रदेश सिरमौर जिले में सोलन-मीनस सड़क पर जुनैली के समीप कार के 500 मीटर गहरी खाई में गिरने से एक ही परिवार के तीन लोगों की दर्दनाक मौत हो गई है। जबकि, दो लोग घायल हुए हैं। घायलों को सीएचसी हरिपुरधार से आईजीएमसी शिमला रेफर किया गया है।

हादसे में नरिया राम (55)पुत्र रामियाराम, मनीषा (25) पत्नी संतोष शर्मा, दुर्मा देवी (58)पत्नी नैन सिंह की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि, संतोष शर्मा (28) पुत्र नरियाराम और बिमला देवी(48) पत्नी नरिया राम घायल हो गए हैं। सभी लोग जिला शिमला की कुपवी तहसील के पुजारली गांव के रहने वाले बताए जा रहे हैं।

इस हादसे के बाद क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है। जानकारी के अनुसार हादसे का शिकार लोक रिश्तेदारी में किसी के अंतिम संस्कार में शामिल होने शिलाई के पनोग गांव जा रहे थे। इससे पहले जुनैली के पास कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी।

हादसे की सूचना मिलते ही ग्रामीणों ने राहत व बचाव कार्य शुरू किया और रोनहाट पुलिस को सूचित किया। घायलों को प्राथमिक उपचार के लिए हरिपुरधार पहुंचाया गया, जहां से दो लोगों को गंभीर हालत में आईजीएमसी शिमला रेफर किया गया है।

डीएसपी पांवटा साहिब के बोल

हादसे की पुष्टि डीएसपी पांवटा साहिब मानवेंद्र सिंह ठाकुर ने की है। उन्होंने बताया कि पुलिस हादसे की जांच कर रही है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

डोली के सफर में बेटी की भूख का सहारा थे कलीरे, आज भी समेटे हैं मां-बाप का अथाह प्यार

शाहपुर - नितिश पठानियां भारतीय विवाह केवल दो इनसानों का...

शाहपुर कॉलेज को मिली B.Voc हॉस्पिटैलिटी एंड टूरिज्म की सौगात, अगले सत्र से शुरू होंगी कक्षाएं

शाहपुर - नितिश पठानियां शाहपुर विधानसभा क्षेत्र के युवाओं के...