मेजर ध्यान चन्द के जन्मदिवस पर राष्ट्रीय खेल दिवस का आयोजन

--Advertisement--

विजेता प्रतिभागियों को किया गया सम्मानित।

शाहपुर – नितिश पठानियां

द्रोणाचार्य पीजी कॉलेज ऑफ एजुकेशन रैत में मेजर ध्यान चन्द के जन्मदिवस पर राष्ट्रीय खेल दिवस मनाया गया। इस कार्यक्रम में विभिन्न विभिन्न प्रतियोगिताएं करवाई गई। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रजबलन से की गई। सुबह के शुरुआती सत्र में बुद्धि सिंह राणा ने मुख्यातिथि के रूप में शिरकत की l

प्रतियोगिताओं में रसा कस्सी में लड़कियों में बीबीए प्रथम जबकि लड़कों में बीसीए प्रथम विजेता रही। लेमन रेस में क्रमशः नीलाक्षी प्रथम जबकि हिमानी और ईशा द्वितीय और तृतीय स्थान पर रही। केरम बोर्ड में अभिनव, सुजल प्रथम जबकि मनप्रीत, अतुल द्वितीय और अभिषेक, सचिन तृतीय रहे।

बॉलीबाल में बीबीए फाइनल की टीम विजेता रही। म्यूजिकल चेयर सिया, वहीं पास एंड थ्रो अंशिका, और खजाना खोज में नंन्दन और उसकी टीम विजेता रहे । चैस में शुभम प्रथम रहे जबकि लक्ष्मी प्रथम रनरअप रही। द्वितीय रनर अप नितिन जबकि साहिल को सांत्वना पुरस्कार दिया गया।

इसके बाद प्राचार्य डॉ प्रवीण कुमार शर्मा ने आए हुए अतिथि स्वागत किया उन्होंने कहा कि हमें मेजर ध्यान चंद के बताए हुए कदमों पर चलना चाहिए और उनकी जैसी सोच अपने देश के लिए रखनी चाहिए

मुख्यातिथि के बोल

इसके बाद मुख्यातिथि ने कहा कि भारत के महान हॉकी खिलाड़ी मेजर ध्यानचंद तीन ओलिम्पिक खेलों में भारत का प्रतिनिधित्व किया था। उनकी मौजूदगी में हर बार टीम स्वर्ण पदक जीती थी। 1928, 1932 और 1936 ओलंपिक में उन्होंने कमाल कर दिया था। उनकी गोल करने की क्षमता के आगे विपक्षी टीम बेबस नजर आती थी।

वह सिर्फ दूसरे छोर से ध्यानचंद को देखते ही रह जाते थे। इसके बाद कार्यकारी निदेशक डॉ बीएस पठानिया ने कहा कि बच्चों को अनुशासन बनाए रखना चाहिए और हमेशा लगन से कार्य करना चाहिए इससे एकग्रता और धैर्य बढ़ता है।

वहीं समापन्न में रोटरी क्लब शाहपुर के अध्यक्ष अश्वनी धीमान ने शिरकत की उन्होंने खेलों में विजेता खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दी और उन्हें सम्मानित किया ।

ये रहे मौजूद

इस मोके पर महाविद्यालय के कार्यकारी निदेशक डॉ बीएस पठानिया, प्राचार्य डॉ प्रवीण कुमार शर्मा, एचओडी सुमित शर्मा, शारीरिक प्रशिक्षण प्रशिक्षक नंद किशोर, मुकेश शर्मा, राजेश राणा सहित समस्त स्टाफ उपस्थित रहा।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा एयरपोर्ट: एयरोसिटी प्रभावितों को कितना मिलेगा मुआवजा? CM के समक्ष पहुंचा मामला

हिमखबर डेस्क  कांगड़ा जिला में गगल एयरपोर्ट के समीप प्रस्तावित...

लोकतंत्र की अनूठी मिसाल, सर्वसम्मति से निर्विरोध चुनी गई एक और पंचायत

हिमखबर डेस्क  जिला सिरमौर में पंचायत चुनावों को लेकर भाईचारे...

हिमाचल में भाजपा ने उतारे जिला परिषद प्रत्याशी, किस वार्ड से किसे उतारा मैदान में? पूरी सूची

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश द्वारा पंचायतीराज संस्थाओं एवं स्थानीय शहरी...