पंचायत प्रधान पर सरकारी भूमि से लकड़ी चोरी करने का आरोप, FIR

--Advertisement--

पंचायत प्रधान पर सरकारी भूमि से लकड़ी चोरी करने का आरोप, FIR

ऊना, 28 अगस्त – अमित शर्मा

ग्राम पंचायत खड्ड के प्रधान वीरेंद्र हीर पर सरकारी भूमि से लकड़ी चोरी करने का आरोप लगा है। वन विभाग की शिकायत पर पुलिस ने प्रधान के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

वन खंड अधिकारी पंडोगा अनिल कुमार ने पुलिस को बताया कि गांव के विक्रम सिंह दत्त, यशपाल दत्ता और अश्विनी कुमार द्वारा शिकायत प्राप्त हुई है कि गांव खड्ड में एक आम का वृक्ष मौजूदा ग्राम पंचायत प्रधान खड्ड विरेंद्र हीर द्वारा सरकारी भूमि से कटवाकर बेच दिया है।

वन खंड अधिकारी ने मामले के संदर्भ में राजस्व विभाग के कर्मचारियों को साथ लेकर मौके का निरीक्षण किया। मौके पर हल्का पटवारी ने अपनी लिखित रिपोर्ट में बताया है कि काटा गया आम वृक्ष का बाजारी मूल्य लगभग 69,500 रुपये के करीब है। बताया जा रहा है कि करीब डेढ़ माह पहले आम के वृक्ष को काटा गया है।

डीएसपी हरोली के बोल

डीएसपी हरोली मोहन रावत ने बताया कि पुलिस ने वन खंड अधिकारी की शिकायत पर पंचायत प्रधान पर विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। वहीं, आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

डोली के सफर में बेटी की भूख का सहारा थे कलीरे, आज भी समेटे हैं मां-बाप का अथाह प्यार

शाहपुर - नितिश पठानियां भारतीय विवाह केवल दो इनसानों का...

शाहपुर कॉलेज को मिली B.Voc हॉस्पिटैलिटी एंड टूरिज्म की सौगात, अगले सत्र से शुरू होंगी कक्षाएं

शाहपुर - नितिश पठानियां शाहपुर विधानसभा क्षेत्र के युवाओं के...