HRTC बस ने कुचला 13 वर्षीय मासूम, चालक के खिलाफ FIR

--Advertisement--

सोलन – रजनीश ठाकुर

जनपद के कंडाघाट से एक दर्दनाक हादसा सामने आया है। जहां HRTC बस की चपेट में आने से 13 वर्षीय किशोर की मौत हो गई है।

जानकारी के अनुसार HRTC बस (HP 10A-9669) कंडाघाट की तरफ से सोलन जा रही थी और 13 वर्षीय विपिन भी मुर्दघाट से आगे सोलन की तरफ दुकान पर नमकीन लेने जा रहा था। इसी दौरान विपिन बस के दोनों टायरों की चपेट में आ गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

मृतक की पहचान विपिन (13), पुत्र वीरपाल कंडाघाट जिला सोलन के रूप में हुई है। हादसे के दौरान चालक संजय कुमार बस चला रहा था। बताया जा रहा है कि हादसा चालक की लापरवाही के कारण पेश आया है।

वहीं सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंच चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है, जिसकी आगामी जांच जारी है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कुल्लू में 200 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, चार लोगों की मौत; हादसे से मचा हड़कंप

हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में बड़ा सड़क हादसा हुआ।...

मुख्यमंत्री सुक्खू का पेंशनर्स के लिए बड़ा एलान, 15 से 30% एरियर का भुगतान होगा; कर्मचारियों की भी सुधरेगी दिवाली

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने पेंशनर्स के संशोधित वेतनमान...