पंचायत कोठीबंडा के बार्ड 4 में आजादी के 76 सालों बाद भी नहीं मिल पाई पक्की सड़क

--Advertisement--

लोग मरीजों को चारपाई पर ले जाने को मजबूर

ज्वाली – शिवू ठाकुर

ज्वाली उपमण्डल की पंचायत कोठीवडा़ के वार्ड नंबर 4 धनियारा में आजादी के 76 साल बाद भी सड़क सुविधा से वंचित हैं। आज भी मरीजों को कंधे पर उठाकर या चारपाई में लेटाकर करीबन एक किलोमीटर दूर पक्की सड़क तक लाना पड़ता है तब जाकर एंबुलेंस की सुविधा नसीब हो पाती है।

गत रविवार को दोपहर करीब एक बजे रत्न सिंह 65 वर्षीय अचानक बीमार हो गया जिसे चारपाई पर उठाकर करीब एक किलोमीटर दूर मुख्य सड़क तक पहुंचाया गया तब जाकर एंबुलेंस सुविधा नसीब हुई। कुछ साल पहले इस गांव को सड़क सुविधा से जोड़ने के लिए सड़क निर्माण के प्रयास तो हुए और पूर्व विधायक अर्जुन ठाकुर द्वारा एंबुलेंस मार्ग के लिए पंचायत को बजट भी दिया गया लेकिन आज तक पक्की सड़क ग्रामीणों को नसीब नहीं हो पाई है।

इस गांव को जोड़ने के लिए अमंनी , धनियारा गांव से होकर कच्ची सड़क जाती है जिसको सालों बीत जाने के बाद भी पक्का नहीं किया गया है। धनियारा गांव में 12 घरों के करीब 70 लोगों की समस्या का समाधान नहीं होने से ग्रामीण मायूस हैं तथा सरकारों व राजनेताओं के खिलाफ रोष है।

वहीं लोगों ने अशोक कुमार, जसवंत ठाकुर अजय, ठाकुर , इंदू ठाकुर पुष्पा ठाकुर, मीनाक्षी ठाकुर आदि ने पंचायत और राजनेता पर रोष प्रकट करते हुए कहा कि कई बार पंचायत से भी सड़क को पक्का करवाने की गुहार लगाई है लेकिन सड़क पक्की नहीं होने से ग्रामीणों की समस्या जस की तस बनी हुई है।

पंचायत प्रधान के बोल

जब इस बारे में पंचायत प्रधान मनप्रीत कौर से बात हुई तो उन्होंने बताया कि सड़क का कार्य स्वीकृत है। कार्य शुरू भी किया गया था लेकिन बारिश के चलते रोका गया है। जैसे ही बारिशों का दौर थम जाएगा, कार्य शुरू करवा दिया जाएगा ताकि लोगों को बेहतर सुविधा मिल सके।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा में ATS के विरोध में वाहन ऑपरेटर्स करेंगे चक्का जाम, …तो स्कूलों में रहेगी छुट्टी? प्रशासन की तैयारी

हिमखबर डेस्क जिला कांगड़ा में कमर्शियल वाहन ऑपरेटर परिवहन नीतियों...