कुल्लू में जाति विशेष से संबंध रखने वाली नाबालिग लड़की के साथ हैवानियत की हदें पार, 5 युवकों के खिलाफ मामला दर्ज

--Advertisement--

कुल्लू – अजय सुर्या

कुल्लू जिले के एक गांव में एक् नाबालिग लड़की के साथ सामूहिक दुष्कर्म की वारदात से सनसनी फैल गई है। जाति विशेष से संबंध रखने वाली लड़की के साथ 5 युवकों ने हैवानियत को अंजाम दे डाला। आरोपियों के खिलाफ शिकायत के आधार पर पुलिस ने भारतीय दंड संहिता की धारा 376डी, पोक्सो एक्ट की धारा 6 और एससी/एसटी एक्ट की धारा 3 (2) बी के तहत मामला दर्ज किया है।

पुलिस के अनुसार 14 वर्षीय लड़की को आरोपी मई माह से हवस का शिकार बनाता रहा। 22 अगस्त को आरोपी यशवंत फिर से लड़की के घर के पास आया और लड़की को फोन करके सड़क पर बुलाया, उसके बाद लड़की को आगे ले गया जहां पर कैंपर गाड़ी खड़ी थी। उसमें 4 और युवक बैठे हुए थे।

मुख्य आरोपी को लड़की पहचानती है उसका नाम पुलिस को यशवंत बताया है जबकि अन्य 4 को लड़की नहीं पहचानती। नामजद आरोपी धार इलाके का है। उस दिन इन पांचों आरोपियों ने लड़की के साथ बारी-बारी से दुष्कर्म किया और यह बात किसी को बताने पर जान से मार की धमकी दी।

वारदात 22 अगस्त शाम को 8 से 9 बजे के बीच हुई और पीड़िता रात 10 बजे घर पहुंची। दर्द से कराहती बेटी को देखकर उसकी माता ने जब उससे पूछा तो उसने सारी बात बताई। महिला का पति घर में नहीं था और वह 23 अगस्त को पुलिस के पास न जा सकी।

24 अगस्त को महिला का पति घर आया और उसने बेटी के साथ हुई हैवानियत की बात उसे बताई। बारिश और भूस्खलन से सड़कें बंद होने के कारण माता-पिता पीड़िता को लेकर 25 अगस्त को देर शाम पैदल ही थाना पहुंचे और पुलिस के पास घटना की शिकायत की है।

पुलिस ने पीड़िता का मेडिकल भी करवाया है। वारदात के बाद पीड़िता सहमी हुई है। एसपी साक्षी वर्मा ने वारदात को लेकर मामला दर्ज होने की पुष्टि की है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

शाहपुर में Bachpan Play School में एडमिशन शुरू, अभिभावकों में उत्साह

शाहपुर - नितिश पठानियां   शाहपुर‌ क्षेत्र के प्रसिद्ध प्ले स्कूल...

हिमाचल में शूलिनी यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर की अश्लील चैट वायरल: छात्रों ने खोला मोर्चा

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश के सोलन में स्थित एक शूलिनी यूनिवर्सिटी एक...