पीजी परीक्षा का संशोधित शेड्यूल जारी, HPU ने भारी बारिश के चलते स्थगित की थी परीक्षाएं

--Advertisement--

शिमला, 27 अगस्त – नितिश पठानियां 

हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय ने शनिवार को दूसरी  बार पीजी परीक्षाओं का संशोधित शेड्यूल जारी कर दिया है। ये परीक्षाएं 28 अगस्त से 4 सितंबर तक चलेगी।

इससे पूर्व विवि ने 18 अगस्त को संशोधित परीक्षाओं का शेड्यूल जारी किया था। लेकिन भारी बारिश व आपदा के कारण विवि ने 23 अगस्त को एक फिर से पीजी परीक्षाएं स्थगित कर दी। आज विवि ने दूसरी बार संशोधित परीक्षाओं का शेड्यूल जारी कर दिया है।

बता दें कि विवि में 8 अगस्त से पीजी की परीक्षाएं शुरू हुई जो 22 अगस्त को समाप्त हो जानी थी। लेकिन प्रदेश में कई बार मानसून सक्रिय होने के कारण विवि ने छात्रों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए परीक्षाओं को दो बार स्थगित कर दिया। शनिवार को मौसम साफ होने के बाद विवि ने नई तिथियां जारी कर दी हैं।

विश्वविद्यालय के परीक्षा नियंत्रक जेएस नेगी ने बताया कि फिलहाल प्रदेश में आपदा का खतरा नहीं है इसलिए विवि प्रशासन जल्दी ही परीक्षाओं को करवाना चाहता है। संशोधित परीक्षाओं का शेड्यूल विवि की वेबसाइट पर अपलोड कर दिया है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल में एसएसए का कारनामा: मीडियम इंग्लिश और हिंदी में छपवाकर स्कूल भेज दिए प्रश्न पत्र

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश के सरकारी स्कूलों में चार जुलाई...

सेना के 10 जांबाजों ने 2 बाइक्स पर 9 मिनट में पार की 9 KM अटल टनल, बना डाला वर्ल्ड रिकॉर्ड!

हिमखबर डेस्क भारतीय सेना के जांबाजों ने अपने अदम्य साहस,...

1.09 किलो चरस छिपाकर ले जा रहे 2 युवक गिरफ्तार

हिमखबर डेस्क बिलासपुर पुलिस की स्पैशल डिटैक्शन टीम ने 2...

अमेरिका के मोटल में लगी भीषण आग, भारतीय दम्पति और बेटी की मौत

हिमखबर डेस्क अमेरिका के Ohio राज्य में एक मोटल में...