पशुओं को निकालते वक्त ब्यास में बहा रे का युवक, नदी किनारे ढूंढते रहे ग्रामीण, पर नहीं चला पता

--Advertisement--

फतेहपुर – अनिल शर्मा

उपमंडल फतेहपुर की ग्राम पंचायत टटवाली के गांव रेहतपुर का एक युवक पानी के तेज बहाव में बह गया है। जानकारी के अनुसार हरीश कुमार उर्फ जोली पुत्र गुरदयाल सिंह पानी से अपने पशु निकाल रहा था, लेकिन ब्यास नदी में 52 नंबर गेट से बहुत अधिक मात्रा में पानी छोड़ा जा रहा था। जिससे वो पानी में बह गया।

इस दौरान हरीश जब काफी देर तक अपने घर वापस नहीं आया, तो छोटे भाई ने आस पड़ोस में फोन के माध्यम से हरीश की घटना के बारे में बताया, जिससे स्थानीय लोग देर रात तक ब्यास किनारे ढूंढते रहे, लेकिन शनिवार को सुबह तक हरीश कुमार का कोई पता नहीं चल पाया।

जिसके बाद इसकी सूचना पुलिस चौकी रे में दी गई। यह जानकारी ग्राम पंचायत टटवाली के उपप्रधान रमन कुमार ने दी।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कुल्लू में 200 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, चार लोगों की मौत; हादसे से मचा हड़कंप

हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में बड़ा सड़क हादसा हुआ।...

मुख्यमंत्री सुक्खू का पेंशनर्स के लिए बड़ा एलान, 15 से 30% एरियर का भुगतान होगा; कर्मचारियों की भी सुधरेगी दिवाली

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने पेंशनर्स के संशोधित वेतनमान...